×

Bhojpuri Gana: चद्दर के अंदर रक्षा गुप्ता संग अरविंद अकेला कल्लू ने काटा बवाल, वीडियो देख छूटा दर्शकों का पसीना

Arvind Akela Kallu And Raksha Gupta Song: भोजपुरी गानों की डिमांड इतनी बढ़ गई है, आए दिन नए भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते हैं। वहीं हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम "ठोरवा ए बलम जी" है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 24 Sep 2023 11:00 AM GMT
Bhojpuri Gana: चद्दर के अंदर रक्षा गुप्ता संग अरविंद अकेला कल्लू ने काटा बवाल, वीडियो देख छूटा दर्शकों का पसीना
X

Arvind Akela Kallu And Raksha Gupta Song: भोजपुरी सिनेमा के गानों की बात ही कुछ और होती है, जी हां!! भोजपुरी गाने किसी भी फंक्शन में जान डालने के लिए काफी हैं। यदि आपके पास भोजपुरी के थोड़े बहुत ही गाने हैं, तो भी ये गाने आपके फंक्शन का माहौल बना देंगे। भोजपुरी गाने सुनते ही लोगों के हाथ-पैर ना चाहते हुए झूम जाते हैं। भोजपुरी गाने वैसे तो बेहद धमाकेदार होते हैं, लेकिन प्रॉब्लम सिर्फ यही है कि कुछ गाने इतने अश्लील होते हैं कि उन गानों को आप किसी के भी सामने नहीं सुन सकते हैं। भोजपुरी गानों की डिमांड इतनी बढ़ गई है, आए दिन नए भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते हैं। वहीं हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम "ठोरवा ए बलम जी" है।

चद्दर के अंदर अरविंद और रक्षा सिंह ने किया जमकर रोमांस

भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू के गानों का क्रेज फैंस के बीच जबरदस्त होता है। जब भी उनका नया गाना रिलीज होता है, दर्शकों के बीच छा जाता है। वहीं अब जब अरविंद का नया गाना "ठोरवा ए बलम जी" रिलीज हुआ है तो दर्शक गाने को रिपीट मोड पर सुन रहें हैं। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू संग अभिनेत्री रक्षा गुप्ता नजर आ रहीं हैं। अरविंद अकेला कल्लू और रक्षा गुप्ता की सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री ने दर्शकों ने होश उड़ा दिए हैं।


अरविंद और रक्षा चद्दर के अंदर पलंगतोड़ रोमांस कर रहें हैं। दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर बहुत ही हॉट लग रही है। रोमांस के साथ ही अरविंद और रक्षा का जबरदस्त डांस भी देखने को मिल रहा है, दोनों के एक्सप्रेशन के फैंस दीवाने बन चुके हैं।


गाने को मिल रहा है ताबड़तोड़ व्यूज

अरविंद अकेला कल्लू का गाना हो और फैंस उत्साहित ना हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। "ठोरवा ए बलम जी" गाने की बीट और म्यूजिक बेहद शानदार है, जिसे सुनते ही दर्शक थिरकने लग जा रहें हैं। बताते चलें कि अरविंद अकेला कल्लू ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, म्यूजिक रौशन सिंह ने कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स विक्की रौशन ने कंपोज किया है। वहीं इस म्यूजिक वीडियो को शानदार अंदाज में पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। अरविंद और रक्षा गुप्ता का यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और अबतक इस गाने को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story