×

Bhojpuri Gana: पिस्तौल दिखाकर अरविंद अकेला कल्लू ने शिवाली राजपूत संग किया जोरदार रोमांस, वीडियो ने मचाया बवाल

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय के रूप में मशहूर अरविंद अकेला कल्लू (Bhojpuri Actor) का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचाए हुए है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 10 Sep 2023 1:28 PM GMT
X

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय के रूप में मशहूर अरविंद अकेला कल्लू (Bhojpuri Actor) का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचाए हुए है। अरविंद अकेला कल्लू का जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है, तो लगभग महीनों तक वो गाना डिमांड में रहता है और फैंस उस गाने पर जमकर रील बनाते हैं, वहीं अब उनके नए गाने "असली रंगबाज" को लेकर भी दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

भोजपुरी हसीना शिवाली राजपूत संग अरविंद अकेला ने किया जोरदार रोमांस

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी की कई हसीनाओं संग रोमांस कर चुके हैं। वह जिस भी हसीना संग स्क्रीन पर नजर आते हैं, उनकी केमिस्ट्री लगभग सभी हसीनाओं संग निखर कर आती है। वीडियो सॉन्ग "असली रंगबाज" में भी वह जिस एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करते दिख रहें हैं, उनकी केमिस्ट्री पर फैंस और दर्शक फिदा हो चुके हैं।


अरविंद अकेला संग "असली रंगबाज" (Bhojpuri Hit Songs) गाने में भोजपुरी हसीना शिवाली राजपूत नजर आ रहीं हैं। अरविंद संग शिवाली के हॉट रोमांस ने दर्शकों की रातों की नींद उड़ा दी है। दोनों की तीखी केमिस्ट्री ने मानों लोगों के दिलों में आग लगा दी है। यह वीडियो सॉन्ग फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देख रहें हैं।


गाने को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस

वीडियो सॉन्ग "असली रंगबाज" (Arvind Akela Kallu Songs) गाना रिलीज के दिन से ही छाया हुआ है। दर्शकों द्वारा इसे जबरदस्त रिस्पांस तो मिल ही रहा है, साथ ही व्यूज भी खूब आ रहें हैं। बताते चलें कि इस धमाकेदार गाने को अरविंद अकेला कल्लू संग भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक विक्की विकास ने कंपोज किया है। नयन मोरे इस वीडियो सॉन्ग के निर्देशक हैं। अबतक इस गाने को 1.8 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story