TRENDING TAGS :
Bhojpuri Latest Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज, एक्ट्रेस चांदनी सिंह को छेड़ते नजर आए एक्टर
Bhojpuri Latest Song: अपनी कमाल की गायिकी और बेहतरीन अदाकारी के चलते भोजपुरी दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना "ओढ़नी में दागी" आज रिलीज हो गया है।
Bhojpuri Latest Song: अपनी कमाल की गायिकी और बेहतरीन अदाकारी के चलते भोजपुरी दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना "ओढ़नी में दागी" आज रिलीज हो गया है। अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों और गानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, उनके गानों को लेकर दर्शकों का क्रेज कम नहीं होता कि वह अपने नए गाने के साथ फिर धमाल मचाने आ जाते हैं।
"ओढ़नी में दागी" वीडियो सॉन्ग में इस एक्ट्रेस ने मचाया बवाल अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी की जिस भी अदाकारा के साथ पर्दे पर नजर आते हैं, उसी अभिनेत्री के साथ उनकी जोड़ी हिट हो जाती है। फिलहाल इस गाने में वह भोजपुरी की फिटनेस क्वीन चांदनी सिंह संग नजर आ रहें हैं। गाने में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आ रही है। अरविंद अकेला कल्लू और चांदनी सिंह की नोक झोंक से भरपूर इस गाने को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और रिपीट मोड पर सुना जा रहा है। 
जानें! कहां सुन सकते हैं यह शानदार गाना बताते चलें कि वीडियो सॉन्ग "ओढ़नी में दागी" को आज ही डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है, लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी द्वारा लिखे गए हैं जबकि म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। वहीं म्यूजिक वीडियो को गोल्डी जैसवाल ने डायरेक्ट किया है। अरविंद अकेला कल्लू और चांदनी सिंह के इस हालिया रिलीज हुए गाने को बहुत ही धांसू प्रतिक्रिया मिल रही है। 

गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कही ये बात अभिनेता और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू अपने इस गाने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, "यह गाना शादी के सीजन में खूब बजने वाला है, डीआरएस म्यूजिक के जरिये हमें लोगों का खूब मनोरंजन करवाने का मौका मिलता रहता है। यह गाना सच मे मेरे दिल के करीब है।" 

Next Story