×

Arvind Akela Kallu: भोजपुरी गाना 'चंदा ईहे अदतिया तोहर गन्दा लागेला' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का आए दिन वीडियो सॉन्ग रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 26 May 2021 9:38 AM GMT
Arvind Akela Kallu:  भोजपुरी गाना  चंदा ईहे अदतिया तोहर गन्दा लागेला हुआ रिलीज, देखें वीडियो
X

Arvind Akela Kallu: भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का आए दिन वीडियो सॉन्ग ( video song) रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है। नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग का नाम 'चंदा ईहे अदतिया तोहर गन्दा लागेला' (Chanda Eihe Adatiya Tohar Ganda Lagela) है। इसमें अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अनीषा पांडे (Anisha Pandey) हैं। अरविंद का यह गाना दर्द भरा हुआ है। इस गाने में महबूबा की शादी किसी और के साथ हो रही है। जिसे देख प्रेम रो रहा है। यह गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वैसे तो अरिविंद अकेला कल्लू सभी तरह के गाना गाते हैं। लेकिन अरविंद अकेला कल्लू अपने दर्दभरा हुआ गानों के लिए मशहूर हैं। भोजपुरी प्रेमियों के बीच अरविंद के दर्दभरा गाने को खूब पसंद किया जाता है। शादी समारोह में भी अरविंद के खूब बजाया जाता है। लेकिन यह दर्दभरा गाना जैसे ही रिलीज हुआ लोगों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया।

कल्लू का यह दर्द से भरा गाना 21 मई को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए है। इस गाने को अबतक 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वही इस मशहूर गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा जबकि इसे संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। बता दें कि इस गाने के डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं। और एडिटर है प्रशांत सिंह, निर्माता है मनोज मिश्रा।

आपको बताते चलें कि कल्लू का गाना 'चंदा ईहे अदतिया तोहर गन्दा लागेला' (Chanda Eihe Adatiya Tohar Ganda Lagela) खूब धम मचा रहा है। इसमें अभिनेत्री अनीषा पांडे का रोल सादगी से भरा हुआ है। जिसे लोग देखना खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें अनीषा की शादी किसी और से हो गई हैं जिसके बाद कल्लू और मनीषा एक साथ गुजारे हुए दिनों को याद कर रो रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story