×

Asha Bhosle Birthday: मेलोडी क्वीन आशा भोसले के टॉप आईकॉनिक गाने, जिसे आज भी लोग सुनना करते हैं पसंद

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले का असली नाम आशा मंगेशकर है। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 महाराष्ट्र में हुआ। आशा भोसले के पिता मराठी संगीत मंच पर एक अभिनेता और शास्त्रीय गायक थे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 8 Sep 2021 3:08 AM GMT
Asha Bhosle Birthday
X

मेलोडी क्वीन आशा भोसले (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Asha Bhosle Birthday: इंडिया की सबसे पॉपुलर सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) आज अपना 88वां जन्मदिन (88th Birthday) मना रही हैं। प्लेबैक सिंगर आशा भोसले (PlayBack Singer Asha Bhosle) ने करीब 12,000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। यही नहीं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आशा भोसले का नाम (Asha Bhosle name in Guinness Book of World Records) संगीत इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने का नाम दर्ज है। उनके इस जन्मदिन पर आइए जानते हैं आशा भोसले के बारे में कुछ ख़ास बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

आशा भोसले (फोटो : सोशल मीडिया )

आशा भोसले का जीवन परिचय (Asha Bhosle Jeevan Parichaye)

आशा भोसले का असली नाम आशा मंगेशकर है। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 महाराष्ट्र में हुआ। आशा भोसले के पिता मराठी संगीत मंच पर एक अभिनेता और शास्त्रीय गायक थे. जब वो नौ साल की थी तब उनके पिता उनसे दूर हो गए थे। जिसके बाद उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर मुंबई जा कर बसे। आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर ने अपने परिवार को संभालते हुए कम उम्र से ही संगीत और एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मराठी फिल्म 'माझा बल' (1943) के लिए अपना पहला फिल्म गीत 'चला चला नव बाला' गाया था। उन्होंने हिंदी फिल्म में हंसराज बहल की चुनरिया (1948) से 'सावन आया' गाने से डेब्यू किया था।

आशा भोसले (फोटो : सोशल मीडिया )

आशा भोसले करियर (Asha Bhosle Career )

आशा भोसले को काम तो मिलते थे लेकिन वैसी पॉपुलैरिटी नही मिल रही थी जैसे दूसरे सिंगर को मिले। उन्हें वो गाने मिले जो दूसरे पॉपुलर सिंगर रिजेक्ट कर दिया करते थे। बैड गर्ल और वैंप के लिए गया , कम बजट की फिल्मों में भी गाने गए। 1950 के दशक में, उन्होंने बॉलीवुड के अधिकांश गायकों की तुलना में अधिक गाने गाए। इनमें से ज्यादातर कम बजट की बी- या सी-ग्रेड फिल्मों में थीं। लेकिन फिर उनकी किस्मत बदली और उन्हें कई बेहतरीन फिल्मों में गाने का मौका मिला। आशा भोसके के गाए ये गाने इतने पॉपुलर (Asha Bhosle popular songs) हुए की आज भी इसकी दीवानगी देखने को मिल जाती हैं। इन गानों को कई अलग अलग तरीके से रीमिक्स कर रिलीज भी किया जा चुका है जिसमें..

अभी ना जाओ छोड़ कर

'अभी ना जाओ छोड़ कर' आशा भोंसले द्वारा मोहम्मद रफ़ी के साथ गाए गए सबसे मधुर और दिल को छू लेने वाले गीतों में से एक सुपरहिट गाना है। ये गाना फिल्म 'हम दोनों' का है।

इन आंखों की मस्ती के

एवरग्रीन ब्यूटी रेखा द्वारा परफोर्म किया गया 'इन आंखों की मस्ती के' गाने से धूम मचा दी थी। आशा भोसले ने ये गाना 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' के लिए गाया था।

दम मारो दम

आशा भोंसले द्वारा गाए गए गाने का रीमिक्स काफी सूना गया । 'दम मारो दम' जीनत अमान अभिनीत फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' से है।

परदे में रहने दो

'परदे में रहने दो' धर्मेंद्र, आशा पारेख और संजीव कुमार की फिल्म 'शिकार' से है। आशा भोंसले द्वारा गाया गया बहुत हिट हुआ।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story