×

'अछूत कन्या' से किया प्यार, तो 'किस्मत' ने बदली इनकी जिंदगी, जानें कैसा रहा 'दादामुनि' का सफर?

By
Published on: 12 Oct 2016 6:13 AM GMT
अछूत कन्या से किया प्यार, तो किस्मत ने बदली इनकी जिंदगी, जानें कैसा रहा दादामुनि का सफर?
X

ashok kumar

लखनऊ: जब-जब बॉलीवुड के इतिहास को दोहराया जाएगा, तब-तब अशोक कुमार का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाएगा। अशोक कुमार एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने हिंदी फिल्मों को एक नया आयाम दिया। वैसे तो अशोक कुमार को 'एवरग्रीन' एक्टर के रूप में जाना जाता है, लेकिन बता दें कि अशोक कुमार के एक विलेन रोल ने उनकी जिंदगी बदल दी थी।

अशोक कुमार ने जिस फिल्म में एंटी हीरो का रोल किया था, उसका नाम था 'किस्मत'। फिल्म 'किस्मत' में अशोक कुमार के रोल को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि इस फिल्म ने कोलकाता के चित्रा थिएटर में लगातार 196 सप्ताह तक चलने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। आज अशोक कुमार की 105वीं सालगिरह है इनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में मिडिल क्लास बंगाली फैमिली में हुआ था। इस मौके पर हम आपको अशोक कुमार की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताते हैं, जो शायद ही आपने सुने होंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए अशोक कुमार के अनसुने फैक्ट्स

nootan ashok bandini

कहने को ये भले ही फिल्मों में हीरोइनों के हीरो होते थे, लेकिन सेट पर कुछ और ही माहौल होता था। सेट पर मौजूद हर छोटे से बड़ा शख्स उन्हें 'दादामुनि' के नाम से जानता था। फ़िल्मी दुनिया में भी अशोक कुमार इसी नाम से फेमस हुए 80-90 दशक की लगभग हर फिल्मों में अशोक कुमार सिगार फूंकते और चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ दिखाई दे जाते थे।

आगे की स्लाइड में देखिए अशोक कुमार की उनके भाइयों के साथ बेहतरीन यादगार तस्वीर

ashok-and-brothers

उनके इसी अंदाज को प्रेरणा बनाकर बाद में अशोक कुमार के छोटे भाई किशोर कुमार और अनूप कुमार ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने का डिसीजन लिया था। इतना ही नहीं, अशोक कुमार अपने दोनों भाइयों किशोर कुमार और अनूप कुमार के साथ मिलकर जमकर अपने फैंस को फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में एंटरटेन भी किया था।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या बनना चाहते थे अशोक कुमार

bandini-with-nootan

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले अशोक कुमार हीरो के बजाय एक डायरेक्टर बनना चाहते थे। साल 1934 में अशोक कुमार ने मुंबई के न्यू थिएटर में बतौर लेबोरेटरी सहायक काम करना शुरू किया था। कहा जाता है कि एक्टिंग में कदम रखने की अशोक कुमार की कहानी किसी फ़िल्मी सीन से कम नहीं थी। साल 1936 में बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो की फिल्म "जीवन नैया" के एक्टर नज्म उल हसन अचानक बीमार प़ड गए और कंपनी प्रॉब्लम में फंस गई। तब स्टूडियो के मालिक हिमांशु राय की नजर डैशिंग अशोक कुमार पर प़डी और उन्होंने फिल्म उन्हें लीड एक्टर का रोल ऑफर किया। बस उसके बाद से 'दादामुनि' ने कभी मुड़कर नहीं देखा।

आगे की स्लाइड में जानिए किन फिल्मों ने उन्हें बनाया सुपरस्टार

achhoot-kanya

फिल्म 'जीवन नैया' के बाद 'अछूत कन्या' ने 'दादामुनि' अशोक कुमार को फ़िल्मी दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स की लिस्ट में खड़ा कर दिया। इस फिल्म ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। इसके बाद 'दादामुनि' ने 'मशाल', 'जिद्दी' और 'मजबूर' जैसी कई फिल्में बनाई। 1949 में सुपरहिट फिल्म 'महल' का निर्माण किया, जिसने एक्ट्रेस मधुबाला के साथ-साथ सिंगर लता मंगेशकर को भी शोहरत की बुंलदियों पर पहुंचा दिया था। बता दें कि 'दादामुनि' अशोक कुमार ने केवल बड़े पर्दे पर ही काम नहीं किया बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग से लोगों को खुद का कायल बनाया।

आगे की स्‍लाइड में जानिए दादामुनि के सीरियल के बारे में

hm-log

साल 1984 में दूरदर्शन के हिस्ट्री के पहले शोप ओपेरा "हम लोग" में वह सीरियल के सूत्रधार के रोल में दिखाई दिए और दूरदर्शन के लिए ही "भीमभवानी", "बहादुर शाह जफर" और "उजाले की ओर" जैसे सीरिअल्स में अपनी एक्टिंग के जौहर से फैंस को एंटरटेन किया।

आगे की स्लाइड में जानिए 'दादामुनि' से जुड़ी अनसुनी बातें

ashok-receiving-dada-sahab

1988 में अशोक कुमार को फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया और वर्ष 1969 में फिल्म "आशीर्वाद" के लिए अशोक कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कर एवं फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। अशोक कुमार को साल 1999 में पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया था। साल 2001 में उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें अवध सम्मान से विभूषित किया था।

आगे की स्‍लाइड में जानिए कब अलविदा कहा दादामुनि ने

sigar

मुंबई में 10 दिसंबर 2001 को 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके ग्रेट एक्टर अशोक कुमार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मुंह में सिगार और होठों पर हमेशा मुस्कान रखने वाले इस एक्टर की यादें आज भी फैंस के बीच जिंदा हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म किस्मत के सीन की फोटो

kismat

आगे की स्लाइड में देखिए अमिताभ बच्चन के साथ 'दादामुनि' की याद

ashok-kumar2

आगे की स्लाइड में देखिए एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के साथ क्यूट याद की तस्वीर

ashok-kumar3

आगे की स्लाइड में देखिए सुर साम्राज्ञी लता जी के साथ 'दादामुनि' की फोटो

ashok-kumar5

आगे की स्लाइड में देखिए दिलीप कुमार के साथ 'दादामुनि' की फोटो

ashok-kumar4

Next Story