×

टेक्नीशियन बनना चाहते थे अशोक कुमार, 'किस्मत' ने बदली किस्मत

हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार और पहले हीरो यानि अशोक कुमार का जन्म आज के ही दिन 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर, बिहार में हुआ था। अशोक कुमार

Shreya
Published on: 10 Aug 2023 2:56 AM GMT
टेक्नीशियन बनना चाहते थे अशोक कुमार, किस्मत ने बदली किस्मत
X
टेक्नीशियन बनना चाहते थे अशोक कुमार, 'किस्मत' ने बदली किस्मत

मुंबई: हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार और पहले हीरो यानि अशोक कुमार का जन्म आज के ही दिन 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर, बिहार में हुआ था। अशोक कुमार मुंबई बनने तो टेक्नीशियन बनने आए थे लेकिन किस्मत ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। अशोक कुमार का स्टाइल और डायलॉग लोगों के बीच बेदह लोकप्रिय था।

एक्टर नहीं बनना चाहते थे अशोक कुमार-

पहले अशोक कुमार का नाम 'कुमुदलाल गांगुली' था और फिल्म इंडस्ट्री में लोग प्यार से इन्हें दादामुनि 'दादामुनि (बड़ा भाई)' भी कहते थे। अशोक कुमार जब मुंबई आए तो फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए ही थे लेकिन एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक टेक्नीशियन के रुप में। उस समय अशोक कुमार के बहनोई सशाधर मुखर्जी मुंबई में 'बॉम्बे टॉकीज' में ऊंचे पद पर काम करते थे। जिसकी वजह से अशोक कुमार मुंबई आ गए और बॉम्बे टॉकीज में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करने लगे।

यह भी पढ़ें: बाप रे बाप! तारों में जा फंसा विमान, उड़ते रहे पायलट और यात्री

इस फिल्म से हुई फिल्मों में एंट्री-

साल 1936 में 'बॉम्बे टॉकीज' के अंडर में बन रही फिल्म 'जीवन नैया' की शूटिंग शुरु होने से पहले ही उस फिल्म के लीड एक्टर्स देविका रानी और नजमुल हसन के बीच कुछ मतभेद हो गए थे। जिस वजह से फिल्म के प्रोड़यूसर हिमांशु राय ने नजमुल को हटाकर कुमुदलाल यानि कि अशोक कुमार को फिल्म में रखा। हालांकि ये बात फिल्म के डायरेक्टर को अच्छी नहीं लगी, इसके बावजुद हिमांशु ने फिल्म में कुमुदलाल को रखा। पहली बार कुमुदलाल की नाम बदलकर स्क्रीन नाम 'अशोक कुमार' रख दिया गया। ऐसा इसलिए भी किया गया क्योंकि उन दिनों कलाकार अपने असली नाम पर्दे पर उजागर नहीं करते थे।

'किस्मत' ने तोड़े थे सारे रिकॉर्ड-

फिर साल 1943 में फिल्म 'किस्मत' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और चारों ओर केवल अशोक कुमार के नाम की चर्चा होने लगी। जिसके बाद अशोक कुमार सबकी पहली पसंद बन गए थे। किस्मत उस वक्त की पहली फिल्म थी जिसने 1 करोड़ की कमाई की थी।

राज कपूर की वाइफ ने उन्हें देख उठा दिया घूंघट-

वैसे एक और किस्सा अशोक का बहुत फेमस है। दरअसल, साल 1946 में, जब राज कपूर की शादी हुई तो अशोक कुमार बड़े सुपरस्टार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मंच पर राज कपूर और उनकी वाइफ कृष्णा कपूर मौजूद थीं तो अचानक से शोर मच गया कि अशोक कुमार आए हैं, तब कृष्णा ने उनकी एक झलक पाने के लिए अपना घूंघट उठा दिया था। ये बात राज कपूर को बहुत बुरी लगी और जिसके चलते उन्होंने कई दिनों तक कृष्णा से बात भी नहीं की थी।

यह भी पढ़ें: ‘3 फिल्मों ने कमाए 120 करोड़, कहां है मंदी’ पर बोले रविशंकर- बयान वापस लेता हूं

Shreya

Shreya

Next Story