×

Athiya Shetty Birthday: पिता सुनील के नक्शे कदम पर चलीं अथिया, फिर भी नहीं मिली सफलता, लाइन से सभी फिल्में रहीं फ्लॉप

Athiya Shetty Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Nov 2023 4:42 AM GMT
Athiya Shetty Birthday
X

Athiya Shetty Birthday (Photo-Social Media)

Athiya Shetty Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। अथिया के लिए आज का दिन बेहद खास है और ऐसे में फैंस एक्ट्रेस के दिन को और अधिक खास बनाने के लिए जुट चुके हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड जगत के कई सितारे अथिया शेट्टी को उनके जन्मदिन पर प्यार भरा पैगाम भेज रहें हैं। आज अथिया का जन्मदिन है तो आइए आपको एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं।

पापा सुनील शेट्टी के नक्शे कदम पर चलीं अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी हैं। सुनील शेट्टी सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं। वहीं अथिया शेट्टी ने भी अपने पापा की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन पापा सुनील की तरह सफलता हाथ नहीं लगीं। जी हां!! उन्हें फिल्में तो मिली, लेकिन अपनी अदाकारी से वह दर्शकों का दिल नहीं जीत पाईं।


लाइन से फ्लॉप हुईं अथिया शेट्टी की सभी फिल्में

पापा सुनील शेट्टी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं तो ऐसे में अथिया शेट्टी भी अपने पापा के नक्शे कदम पर चलीं। सुनील शेट्टी की बेटी होने के नाते अथिया को उनकी पहली फिल्म बड़ी ही आसानी से मिल गई, बाकी के लोगों की तरह उन्हें फिल्म के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। साल 2015 में अथिया शेट्टी ने फिल्म "हीरो" से एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा, उनके साथ फिल्म में सूरज पंचोली नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा। अथिया को अपने करियर के शुरुआत में ही इतनी बड़ी असफलता का सामना करना पड़ा।


पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद, अथिया शेट्टी की दूसरी फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम "मुबारका" था। अथिया शेट्टी के साथ इस फिल्म में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य किरदारों में थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औधें मुंह गिर पड़ी थी। अथिया शेट्टी की पहली फिल्म फ्लॉप तो रही ही, वहीं दूसरी फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई, जिससे अथिया को एक और बड़ा झटका लगा।


आखिरी बार इस फिल्म में नजर आईं थीं अथिया शेट्टी

अभिनेत्री अथिया शेट्टी का करियर उड़ान भरने से पहले ही खत्म हो गया, अब तो लगता है कि उन्होंने एक्टिंग से बेहद दूरी बना ली है, तभी तो कई सालों से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहि आईं हैं। अथिया की शुरुआती दोनों फिल्में ही फ्लॉप रहीं, इसके बाद भी उनकी झोली में एक फिल्म आई, जिसका नाम "मोतीचूर चकनाचूर" था। अथिया शेट्टी की ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट नजर आईं थीं। अथिया शेट्टी की इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर और अधिक खराब प्रदर्शन किया। "मोतीचूर चकनाचूर" के बाद से अथिया शेट्टी अबतक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। सुनील शेट्टी जैसे सुपरस्टार की बेटी होने के बाद भी अथिया शेट्टी की तीनों फिल्मे ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं। अथिया अबतक बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पापा सुनील की तरह अपने लिए एक खास जगह नहीं बना पाईं हैं।


हालांकि भले ही अथिया का फिल्मी करियर सफल ना रहा हो, लेकिन वह फिर भी अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। कभी किसी इवेंट का हिस्सा बनकर अथिया लाइमलाइट में आ जाती हैं तो कभी अपनी शादी के चलते चर्चा का विषय बनीं रहती हैं। फिलहाल, इन सबके बीच आज अभिनेत्री के खास दिन पर हम अपनी टीम की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story