×

OHNO: लगता है आथिया शेट्टी का एक्टिंग में नहीं लगा मन, तभी करने जा रही हैं ये काम

suman
Published on: 16 Dec 2017 3:08 AM GMT
OHNO: लगता है आथिया शेट्टी का एक्टिंग में नहीं लगा मन, तभी करने जा रही हैं ये काम
X

मुंबई:सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी एक्टिंग के बाद जल्द ही फैशन इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। आथिया आज के जेनरेशन के लिए कपड़े डिजाइन करना चाहती हैं। 25 साल की एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने बहुत सोच समझकर इसका चुनाव किया है।

यह भी पढ़ें...डिज्नी-फॉक्स के बीच हुआ बड़ा करार, जानिए क्या पड़ेंगा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर असर

सूत्रों के मुताबिक, आथिया को फैशन की बहुत समझ है। वो फैशन के लिहाज से बहुत कुछ जानती हैं। वो बहुत ही मशहूर हो जाएंगी अगर उनके डिजाइन किए कपड़ों को रेड कार्पेट पर जगह मिलेगी। हाई स्ट्रीट फैशन की भी उन्हें काफी समझ है। काफी ब्राण्ड्स से मिलने के बाद एक एक्टर ने भी उनके क्रिएटिव इनपुट्स को शेयर किया था। कई लोग आथिया को फैशन के लिहाज से भी फॉलो करते हैं। अब, उन ब्राण्ड्स की टीम अपने फाइनल प्लान के बारे में आथिया से बात करेंगे. आथिया इस बात से बेहद खुश हैं कि वो एक नए बिजनेस में हाथ आजमाने जा रही हैं।

इस मौके पर ‘मुबारकां’ के एक्टर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वह लॉन्च करने करेंगी, इसके लिए वे बहुत उत्सुक हूं और बहुत जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की जाएगी।

suman

suman

Next Story