Auron Mein Kahan Dum Tha Collection Day 1: अजय की फिल्म का निकला बॉक्स पर पहले ही दिन दम

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म औरो में कहा था दम ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जानिए कितना किया कलेक्शन

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 3 Aug 2024 1:40 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2024 4:24 AM GMT)
Auron Mein Kahan Dum Tha Collection Day 1
X

Auron Mein Kahan Dum Tha Collection Day 1

Auron Mein Kahan Dum Tha Collection Day 1: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही खबरें आ रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाएगी। क्योंकि फिल्म की कहानी घिसी -पीटी लव-स्टोरी पर आधारित थी। इस साल अजय देवगन की शैंतान छोड़कर मैदान का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा है। जबकि मैदान की कहानी काफी बेहतरीन थी और इस फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले थे। लेकिन Auron Mein Kahan Dum Tha को रिव्यू भी अच्छे नहीं मिले हैं। और सिनेमाघरों तक दर्शकों की भीड़ भी काफी कम देखने को मिली है। चलिए जानते हैं औरों में कहाँ था दम ने पहले दिन कितना कलेक्शन (Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 1) किया।

औरों में कहाँ था दम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Ajay Devgn Movie Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 1)-

बता दे कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha की कहानी कहीं ना कहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को छूकर निकल गई है। Auron Mein Kahan Dum Tha की कहानी दो अलग-अलग कालखंडों में चलती है। कहानी दोनों समय में एक ही जोड़े की है। लेकिन इसे कहने के लिए नीरज चार अलग-अलग किरदारों कि मद्द लेते हैं। अजय देवगन, तब्बू, साई मंजेकर, शांतनु महेश्वरी का सहारा लिया है। फिल्म की कहानी 2 घंटे 24 मिनट की है लेकिन देखकर ऐसा लगता है कि कितनी लंबी है। शायद यहीं वजह है कि फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरो के टिकट काउंटर पर ज्यादा दर्शक ना पहुँच पाए हैं।

यदि हम Auron Mein Kahan Dum Tha के पहले दिन यानि शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रूपए (Auron Mein Kahan Dum Tha Day 1 Collection) तक की कमाई की है। जोकि अजय देवगन के करियर में एक और फ्लॉप फिल्म की लिस्ट जोड़ने के लिए काफी है।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story