×

Naagin 7 Heroine: एकता कपूर की नागिन बनेंगी कौन? अब इस एक्ट्रेस के नाम की चर्चा

Ekta kapoor Naagin 7: मनोरंजन जगत की एक अन्य जानी मानी अदाकारा का नाम भी नागिन 7 के लिए फाइनल होता नजर आ रहा है, आइए जानते हैं कि वे कौन हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 2 March 2025 6:29 PM IST
Naagin 7 Heroine Avika Gor (Photo - Social Media)
X

Naagin 7 Heroine Avika Gor

Naagin 7 Heroine: कलर्स चैनल पर आने वाले एकता कपूर के सुपरहिट सुपरनेचुरल शो नागिन की फ्रेंचाइज़ी को दर्शकों का अटूट प्यार मिला है, नागिन सीरीज की अब तक 6 फ्रेंचाइज़ी आ चुकी है और अब बहुत ही जल्द नागिन की 7 वीं फ्रेंचाइज़ी आने वाली है, जिसका ऐलान एकता कपूर कर चुकीं हैं, जब से एकता कपूर द्वारा नागिन 7 का ऐलान किया गया है, तभी से सोशल मीडिया पर चर्चा होने लग गयी है कि एकता कपूर की नागिन कौन सी एक्ट्रेस बनेंगी, वहीं अब मनोरंजन जगत की एक अन्य जानी मानी अदाकारा का नाम भी नागिन 7 के लिए फाइनल होता नजर आ रहा है, आइए जानते हैं कि वे कौन हैं।

अविका गौर बनेंगी नागिन (Naagin 7 Latest Update)

टेलीविजन की गलियारों में जब से नागिन 7 के आने की खबरें सामने आई हैं, तभी से बहुत सी एक्ट्रेसेज के नामों की चर्चा हो रही है कि वे एकता कपूर की नागिन बन सकतीं हैं, वहीं अब एक अन्य जानी मानी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जिनका नाम अविका गौर है। अविका गौर का नाम नागिन 7 के लिए सुर्खियों में आ चुका है, सोशल मीडिया पर बातें हों रहीं हैं कि एक्ट्रेस अविका गौर को को एकता कपूर ने नागिन के लिए अप्रोच किया है, वहीं अब अविका गौर ने खुद खुलासा कर दिया है कि क्या सच है।

अविका गौर ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया था कि अविका नागिन 7 का हिस्सा बनेंगी, अविका ने इस पोस्ट के साथ लिखा, "क्या सच में ऐसा है? मुझे इसके बारे में क्यों नहीं पता।" अविका के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि वे नागिन 7 का हिस्सा नहीं बनेंगी, उन्हें लेकर सिर्फ अफवाहें उड़ी हैं।

अब तक इन ऐक्ट्रेसेज के नामों की है चर्चा (Ekta kapoor Naagin 7)

बताते चलें कि एकता कपूर की नागिन के लिए कई ऐक्ट्रेसेज के नाम चर्चाओं में हैं, जिनमें से एक प्रियंका चाहर चौधरी का नाम भी है, हालांकि प्रियंका भी बता चुकीं हैं कि ये सिर्फ अफवाहें हैं। वहीं रिद्धिमा पंडित और ईशा सिंह का नाम भी इस लिस्ट में है। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं कि एकता कपूर कब तक इसका खुलासा करेंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story