TRENDING TAGS :
Avinash Mishra कितने अमीर हैं Bigg Boss 18 में आने के बाद बढ़ गई नेटवर्थ
Avinash Mishra Net Worth In Rupees: बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट आए अविनाश मिश्रा जानिए कितने अमीर हैं और बिग बॉस 18 के लिए कितनी ली फीस
Avinash Mishra Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट गए अविनाश मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। जिसके पीछे की वजह है अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) द्वारा बिग बॉस 18 में लगातार एक्टिव रहना और हर रोज कंटेंट देना कहीं ना कहीं यही वजह है कि दर्शक Avinash Mishra को इग्नोर नहीं कर पाते हैं। आज अविनाश मिश्रा अपना 29वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार में जन्मे अविनाश मिश्रा आज भारत के घर-घर में जाने-जाने लगे हैं। चलिए जानते हैं आज अविनाश मिश्रा कितने अमीर हैं और बिग बॉस 18 के लिए कितनी फीस ली है।
बिग बॉस 18 अविनाश मिश्रा कितने अमीर हैं (Avinash Mishra Net Worth In Rupees)-
अविनाश मिश्रा का जन्म 9 दिसंबर 1995 में हुआ था। आज वो बिग बॉस के घर में अपना 29वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। पटना, बिहार में जन्मे Avinash Mishra आज बिग बॉस जैसे रियलटी शो का हिस्सा बनने के बाद घर-घर में पहचानें जाने लगे हैं। अविनाश मिश्रा ने अपने करियर की शुरूआत 2017 में सेठ जी टीवी सीरियल से की थी। जिसके बाद उन्होंने रूकने का नाम नहीं लिया। और एक के बाद एक कई सारे टीवी सीरियल में नजर आई हैं।
अविनाश मिश्रा ने एक्टिंग, मॉडलिंग और विज्ञापन के दम पर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। यदि हम अविनाश मिश्रा के नेटवर्थ की बात करें तो 29 साल के अविनाश मिश्रा की कुल संपत्ति 5-6 करोड़ रूपए (Avinash Mishra Net Worth) के करीब है। जोकि इतने कम में उन्होंने खुद के दम पर हासिल की है। आने वाले समय में अविनाश मिश्रा की संपत्ति में बढ़ोत्तरी होते हुए नजर आ सकती है।
अविनाश मिश्रा बिग बॉस 18 फीस (Avinash Mishra Bigg Boss 18 Fees)-
अविनाश मिश्रा ने बिग बॉस 18 के लिए कितनी फीस ली है। इसके बारे में मेकर्स द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की गई है लेकिन रिपोर्ट्स कि मानें तो Avinash Mishra ने बिग बॉस 18 के 80 हजार से लेकर 1 लाख रूपए (Avinash Mishra Bigg Boss 18 Fees) तक के बीच चार्ज किया है।