×

Babita Ji Tappu love story: आखिर क्या है बबीता जी और टप्पू की लव स्टोरी की पीछे की सच्चाई?

Babita Ji Tappu love story: आज हम आपको बताएंगे तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के कलाकार बबीता जी और टप्पू यानी मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के लव स्टोरी के पीछे की सच्चाई के बारे में।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 17 Sep 2021 2:34 PM GMT (Updated on: 17 Sep 2021 2:44 PM GMT)
राज अनादकट मुनमुन दत्ता
X

राज अनादकट मुनमुन दत्ता (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Babita Ji Tappu love story: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के कलाकार इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। इस बीच तारक मेहता के उल्टा चश्मा में बबीता का रोल निशाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू (Tappu) यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में चल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है बबीता और टप्पू की लव स्टोरी के पीछे की सच्चाई (Babita Ji Tappu love story)

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी (Babita Ji) और जेठालाल के बेटे का रोल करने वाले टप्पू (Tappu) की पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अफेयर की खबर वायरल हुई थी। इन खबरों में ये दावा किया गया था कि 33 साल की मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट को डेट कर रही हैं। जिसे लेकर उन दोनों ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

राज अनादकट और मुनमुन दत्ता (फोटोः सोशल मीडिया)

बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने अपने और राज अनादकट के बीच अफेयर की खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मेरे और राज अनादकट के बारे में लिखने वाले मीडिया जीरो क्रेडिबिलिटी वाले पत्रकार हैं। यह किसी को हक नहीं है कि वह किसी के निजी जीवन के बारे में कुछ भी छाप दे। मुनमुन दत्ता ने मीडिया पर भड़कते हुए आगे कहा है कि, किसी के निजी जिंदगी के बारे में इस तरह की अफवाहें लिखने की आखिर किसने आजादी दी है। बिनी सामने वाली की मर्जी को ऐसी बातें लिखकर उसकी छवि को खराब करना कहा तक सही है। लोग TRP के लिए किसी औरत तक को नहीं छोड़ते हैं।

मुनमुन दत्ता (फोटोः सोशल मीडिया)

सिर्फ इतना ही नहीं मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा है कि मुझे आप लोगों से ये बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। क्योंकि इस खबर से लोगों की ओर बहुत बुरी कमेंट आ रहे हैं। यहां लोग पढ़े लिखे होने के बावजूद भी ऐसे महिलाओं को लेकर ह्यूमर बनते हैं। मैंने 13 साल तक लोगों को एंटरटेन किया है। लेकिन सिर्फ 13 मिनट में मेरी इज्जत को मिट्टी मे मिला दिया गया है। मुझे तो अब खुद को भारती की बेटी कहने में भी शर्म आ रही है।

आखिर क्या कहा टप्पू यानी राज अनादकट ने

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता के बाद टप्पू यानी राज अनादकट ने भी चुप्पी तोड़ा हैं। राज अनादकट ने बबीता जी से अपने अफेयर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, जो लोग मेरे और बबीता जी के बारे में ये सब अफवाहें लिख रहे हैं कुछ भी लिखने से पहले नतीजे के बारे में सोच लेना चाहिए और बिना किसी के अनुमति को इस तरह की मनगढ़ंत खबरों नहीं लिखना चाहिए। मैं उन सभी क्रिएटिव लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल किसी अच्छी जगह करें। भगवान उन सभी क्रिएटिव लोगों को सद्बुद्धि दें।

Shweta

Shweta

Next Story