Baby John Jackie Shroff: बेबी जॉन में जैकी श्रॉफ का रौंगटे खड़े कर देने वाला टीजर जारी,जाने कहानी

Baby John Jackie Shroff Glimpse: वरूण धवन,सलमान खान की फिल्म बेबी बॉन में जैकी श्रॉफ के खतरनाक रूप की पहली झलक दिखी

Shikha Tiwari
Published on: 12 Oct 2024 8:42 AM GMT (Updated on: 12 Oct 2024 9:02 AM GMT)
Baby John Teaser
X

Baby John Jackie Shroff Glimpse

Baby John Jackie Shroff Glimpse Update: एटली की फिल्म बेबी जॉन में वरूण धवन के साथ सलमान खान नजर आएंगे। ये खबर तो काफी पहले से ही आ रही थी। तो वहीं अब जाकर बॉलीवुड के एक्टर जैकी श्रॉफ की भी Baby John मूवी में एंट्री हो चुकी है। जिसका पोस्टर कल ही जारी कर दिया गया था. तो वहीं दशहरे के अवसर पर दर्शकों को एटली ने शानदार गिफ्ट दिया है। आज बेबी जॉन का टीजर जारी कर दिया है। जिसमें जैकी श्रॉफ का खतरनाक लुक (Baby John Jackie Shroff) दिखाई दिया है।

बेबी जॉन में जैकी श्रॉफ का दिखा खतरनाक रूप टीजर जारी (Baby John Jackie Shroff Teaser Review)-


एटली की फिल्म बेबी जॉन जोकि इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में वरूण धवन (Varun Dhawan) हैं। तो वहीं सलमान खान कैमियों करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ खलनायक की भूमिका में हैं। जिनकी आज पहली झलक (Baby John Jackie Shroff Glimpse) दिखाई गई है। आजतक जैकी श्रॉफ के जितने भी रोल देखने को मिले ये रोल उन सबमें से एकदम अलग है। जैकी श्रॉफ को इस रूप में देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जैकी श्रॉफ का बेबी जॉन से जैसे ही फर्स्ट लुक जारी किया गया। वैसे ही सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ (Baby John Jackie Shroff) ट्रेंड करने लगे। और नेटिजन्स जैकी श्रॉफ के इस लुक की जमकर तारीफ करने लगे। जैकी श्रॉफ का ये लुक देखकर यही लगता है कि इस बार दर्शकों को फिल्म में कुछ अलग देखने को मिलने वाला है।

बेबी जॉन रिलीज डेट (Baby John Release Date)-

वरूण धवन और एटली की एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन सिनेमाघरों में 2024 के अंत में क्रिसमस के अवसर पर यानि 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। जिसकी टक्कर राम चरण की फिल्म Game Changer के साथ होने वाली है। तो वहीं गेम चेंजर 20 दिंसबर 2024 को रिलीज होगी।

बेबी जॉन मूवी की कहानी क्या होगी (Baby John Movie Story)-

रिपोर्ट्स कि माने तो वरूण धवन, सलमान खान और जैकी श्रॉफ की फिल्म बेबी जॉन जिसका निर्देशन जवान के डायरेक्टर एटली द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की कहानी पुलिस और एक खलनायक के बीच होने वाले जंग पर आधारित होगी। जिसमें वरूण धवन पुलिस की भूमिका में है, तो वहीं सलमान खान पुलिस अधिकारी का रोल करेंगे और जैकी श्रॉफ खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की पूरी कहानी फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story