×

रिलीज हुआ फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का धमाकेदार ट्रेलर, दिखा वरुण-आलिया का देसी अंदाज

By
Published on: 2 Feb 2017 8:13 AM GMT
रिलीज हुआ फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का धमाकेदार ट्रेलर, दिखा वरुण-आलिया का देसी अंदाज
X
badrinath ki dulhaniya

मुंबई: बॉलीवुड के स्टूडेंट ऑफ़ द इयर रह चुके वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने की तैयारी कर चुकी है। फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में इन दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस का काफी प्यार मिला था। फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुका है। जो कि ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। आज फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ऑफिसियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो कि सोशल मीडिया में ख़ूब शेयर किया जा रहा है। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का यह ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया गया है।

आपको बता दें कि वरुण और आलिया की ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां’ का सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट का डायरेक्शन भी शशांक खैतान ने ही किया था। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में बद्री बने वरुण का देसी अंदाज आपको हंसाते-हंसाते लोट-पॉट कर देगा। वहीं चुलबुली आलिया भी आपको देसी अंदाज से इम्प्रेस करती दिखेंगी।

आगे की स्लाइड में देखिए बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर

आगे की स्लाइड में देखिए वरुण धवन का ट्वीट



Next Story