×

बादशाह ने 'करे जा' से की साल की धमाकेदार शुरुआत, 24 घंटे में मिले इतने व्यूज

suman
Published on: 10 Jan 2018 1:20 AM GMT
बादशाह ने करे जा से की साल की धमाकेदार शुरुआत, 24 घंटे में मिले इतने व्यूज
X

मुंबईः रैपर बादशाह के साल 2018 के पहले महीने में ही धमाके के साथ शुरुआत हुई है। उनकी एलबम O.N.E. का पहला गाना ‘करेजा करेजा’ रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज हुए 24 घंटा भी पूरा नहीं हुआ है कि गाने को एक करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पर सोशल मीडिया पर लोगों की मानें तो ये व्यूज फेक बताए जा रहे है।

बादशाह हर बार कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। कभी डीजे वाले बाबू तो कभी लड़की ब्यूटीफुल तो कभी कोई और हिट नंबर बादशाह अक्सर अपने चाहने वालों को पेश करते रहे हैं। बता दें इस नए गाने की लिरिक्स खुद बादशाह ने लिखी है और गाने में कई डबल मीनिंग लाइंस भी हैं।

suman

suman

Next Story