×

Bajrangi Bhaijaan 2 पर सलमान खान ने दिया दिल खुश कर देने वाला अपडेट जाने कब आएगी फिल्म

Bajrangi Bhaijaan 2 Update : सलमान खान ने अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल पर दिया अपडेट जानिए क्या कहा सलमान खान ने

Shikha Tiwari
Published on: 27 March 2025 4:57 PM IST
Salman Khan Bajrangi Bhaijaan 2 Movie
X

Bajrangi Bhaijaan 2 Update (Image Credit- Social Media)

Bajrangi Bhaijaan 2 Update: सलमान खान की फिल्म किक जोकि 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं। जिसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाई की है। तो वहीं फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म Bajrangi Bhaijaan के बाद इसके सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब जाकर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल पर अपडेट आया है।

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल पर आया अपडेट (Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan 2 Update)-

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिंकदर जोकि इस साल ईद 2024 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले सलमान खान प्रमोशन में व्यस्त हैं। तो वहीं प्रमोशन के दौरान सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर अपडेट दे रहे हैं। इस लिस्ट में Salman Khan की फिल्म Bajrangi Bhaijaan 2 भी है। जिसपर पहले फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने अपडेट दिया था। जिसके बाद से सलमान खान के फैंस को बजरंगी भाईजान के सीक्वल का काफी बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर सलमान खान ने खुद सिंकदर मूवी के प्रमोशन के दौरान Bajrangi Bhaijaan 2 पर अपडेट दिया है।

सलमान खान ने कहा है कि Bajrangi Bhaijaan का सीक्वल जरूर बनाया जा सकता है। समस्या यह है कि जब इसका सीक्वल बनेगा तो मुन्नी बात करेगी। तो वहीं उन्होंने बताया कि केवी विजयेंद्र प्रसाद इसे लिख रहे हैं। इसका एक ड्रॉफ्ट तैयार है।" जिसके बाद से सलमान खान के फैंस उनकी अगली फिल्म Bajrangi Bhaijaan 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान ने ये नहीं बताया कि Bajrangi Bhaijaan 2 की शूटिंग कबसे शुरू करेंगे या फिर बजरंगी भाईजान 2 कब रिलीज होगी। सलमान खान ने बताया कि उनके पाइपलाइन में अभी दो फिल्में हैं। अब वो कौन-सी फिल्में हैं इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story