×

Bappi Lahiri Death: डिस्को किंग के निधन के बाद कौन होगा बेशकीमती जूलरी का मालिक, जानिए क्या बोले परिवार के लोग

Bappi Lahiri Death: मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी के बेटे बप्पा और बेटी रीमा ने अपने पिता के सोनों को संरक्षित करने का निर्णय लिया है। ये अब उनके परिवार के विरासत का हिस्सा बन चुके हैं।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 16 Feb 2022 1:28 PM GMT
Bappi Lahiri Death
X

Bappi Lahiri। (Social Media) 

Bappi Lahiri Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Singer Lata Mangeshkar) के निधन से संगीत जगत अभी ठीक से उबरा भी नहीं था कि इस बीच संगीत की दुनिया के एक औऱ दिग्गज कलाकार ने इस संसार को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार औऱ म्यूजिकल डायरेक्टर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri passed away) का अचानक निधन हो गया। डिस्को किंग के नाम से मशहूर बप्पी दा के जाने से संगीतप्रेमियों को गहरा झटका लगा है। बप्पी दा को संगीत के अलावा सोने से उनके लगाव को लेकर भी जाना जाता है। बप्पी दा का जिक्र आते ही लोगों के जेहन में सोने के आभूषणों से लदा उनका देह सबसे पहले आता है। बप्पी दा गले में मोटी – मोटी कई सोने के चेन, हाथों में भारी भरकर सोने के कड़े और कई अंगठियां पहना करते थे। उनके निधन के बाद लोगों के जेहन में एक सवाल कौंध रहा है कि आखिर बप्पी दा के इतने सोने का आगे क्या होगा और उन्होंने इसे किसके नाम कर छोड़ा है।

बप्पी दा के आभूषणों को लेकर बोला परिवार

मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी (Famous Musician Bappi Lahiri) ने सालों से जंजीरें, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, गणेश की मूर्तियां, हीरे से जड़े आकर्षक कंगन, सोने के फ्रेम और सोने के कफलिंक जमा किए हैं। ये सभी जूलरी एक सुरक्षित डिब्बे में हैं। पारिवारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बप्पी दा के बेटे बप्पा और बेटी रीमा ने अपने पिता के सोनों को संरक्षित करने का निर्णय लिया है। ये अब उनके परिवार के विरासत का हिस्सा बन चुके हैं।

सोने को बहुत लकी मानते थे बप्पी दा

सोने को लेकर बप्पी दा के बारे में कई कहानियां प्रचलित है। बताया जाता है कि बप्पी दा सोने को अपने लिए बहुत शुभ मानते थे। उन्हें जब भी किसी म्यूजिक एलबम की रॉयल्टी मिलती थी तो वे सोने के गहने खरीदा करते थे। सोने के प्रति प्रेम की कोई सीमा उनके पास नहीं थे। बप्पी दा किसी अन्य शख्स द्वारा अपने सोने को छूना भी पसंद नहीं करते थे। सोने के साथ आध्यात्मिक संबंध रखने वाले बप्पी दी उसे काफी सहेज कर रखा करते थे। उन्हें इसका एहसास था कि सोना ही उनका सिग्नेचर लुक बन चुका है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बप्पी दा अपने पीछे एक किलों सोना छोड़ गए, जो अब उनके परिवार के विरासत का हिस्सा बन चुका है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story