×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Barah By Barah Review: एक ऐसे फोटोग्राफर की कहानी, जिसके जीवन व्यापन का जरिया है, मृत्यु व्यक्ति

Barah By Barah Movie Review In Hindi: बारह x बारह वाराणसी शहर पर आधारित एक फोटोग्राफर की कहानी है, जिसका निर्देशन ज्ञानेंद्र त्रिपाठी कर रहे हैं.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 May 2024 5:06 AM GMT
Barah By Barah Review
X

Barah By Barah Review   

Barah By Barah Movie: कभी-कभी सिनेमाजगत कुछ ऐसी फिल्में लेकर आता हैं कि उसकी कहानियाँ दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ देती हैं, भले ही उसमें कोई बड़ा स्टार हो या ना हो। ऐसी ही एक फिल्म लेकर आ रहे हैं निर्देशन गौरव मदान जिनकी ये पहली फिल्म हैं। जिसका नाम है Barah By Barah, जिसमें ज्ञानेंद्र त्रिपाठी व गीतिका विद्या ओहल्याण ने अभिनय किया है। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की टक्कर मनोज बाजपेयी की फिल्म Bhaiyya JI के साथ हैं। चलिए जानते हैं कैसी है बारह बॉय बाहर फिल्म

बारह बॉय बारह फिल्म की काहनी क्या है:? (Barah By Barah Story In Hindi?)-

16 मिमी फिल्म पर फिल्माई गई फिल्म Barah By Barah की कहानी वाराणसी शहर पर आधारित है। फिल्म में वाराणसी शहर के अंतिम बचे मृत्यु फोटोग्राफर के लेंस के माध्यम से फिल्म की कहानी को दर्शाया गया है। मौत का फोटोग्राफर भी शहर की तरह ही कठिन दौर से गुजर रहा है। बेहतरीन कैमरे वाले फैंसी स्मार्टफोन के आगमन के कारण लोग उसकी सेवाओं का लाभ नहीं उठा रहे हैं। सूरज के घर में उसके बीमार पिता, पत्नी व एक छोटा बेटा है। सूरज अपने परिवार का पेट पालने व गुजारा करने के लिए काफी संघर्षों का सामना करता है।बारह x बारह वाराणसी में लंबे समय से रह रहे एक निवासी की चिंतित आँखों के माध्यम से मृत्यु की अर्थव्यवस्था का अध्ययन करती है। सूरज शर्मा डेथ स्टूडियों को चलाता है। सूरज वाराणसी में शवों के अंतिम संस्कार से ठीक पहले उनकी तस्वीरें खींचता है। सूरज के साथियों में से एक ने नौकरी छोड़ दी और पर्यटन क्षेत्र में नौकरी करने लगा। लेकिन सूरज ने नैतिक दायित्व की भावना के साथ भ्रम की स्थिति से भी जूझते हुए आगे बढ़ना जारी रखा है।

इससे जुड़ी एक कहानी सूरज के तानाशाह पिता (हरीश खन्ना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहुत कम बोलता है,लेकिन अपने बेटे को आदेश देता है। यह संक्षिप्त पितृसत्तात्मक व्यक्ति की पुरानी व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करता है और यह सवाल कि क्या सूरज उसके बिना बेहतर है। उनके बीच की गतिशीलता पर मंडराता रहता है।

बारह बॉय बारह रिव्यू ( Barah By Barah Review In Hindi)-

Barah By Barah फिल्म का घरेलू प्रीमियर केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ और शंघाई अंतर्राष्ट्री फिल्म महोत्सव में इसका अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर हुआ। इस फिल्म (Barah By Barah Movie) की चर्चा काफी लंबे समय से थी। आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक ऐसे पत्रकार की कहानी को दर्शाता हैं, जो वाराणसी से हैं, जो मृत्य व्यक्तियों की फोटो खींचता है। जिसकी वजह से कहीं ना इसको विरोध का भी सामना करना पड़ता है। मदन व सनी लहिड़ी द्वारा लिखित, बाराह बाय बारह दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक वाराणसी में मणिकर्णिका के जलते हुए तटों पर बचे अंतिम मृत्यु फोटोग्राफर सूरज की कहानी है, जो कॉस्मेटिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस फिल्म (Barah By Barah Movie) की कहानी एकदम हटकर है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे डिजिटल दुनिया के आते ही। कितने ही लोगों की जिंदगी एकदम से बदल गई है। और उनको अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की कहानी के साथ ही साथ फिल्म के किरदारों ने भी काफी बेहतरीन एक्टिंग की हैं।

सूरज के किरदार में ज्ञानेंद्र त्रिपाठी का डूब जाना लड़ाई और भागने के बीच फंसे एक आदमी को देखकर सहानुभूति का अनुभव होता है। सूरज की पत्नी के रूप में भूमिका दुबे भी बेहतरीन भूमिका निभाई है। तो वही, सूरज की बहन के रूप में गीतिका विद्या ओहल्यान से कहीं ज़्यादा प्रभाव डालती है।

बारह बॉय बारह कास्ट (Barah By Barah Cast)-

बराह बाई बराह फिल्म (Barah By Barah Movie) में ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और गीतिका विद्या ओहल्याण हरीश खन्ना, भूमिका दुबे और आकाश सिन्हा मुख्य कलाकारों के रूप में हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story