×

TEASER: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर देख छूट जाएगी आपकी हंसी, वरुण ने की है ऐसी मस्ती

By
Published on: 31 Jan 2017 8:46 AM GMT
TEASER: बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टीजर देख छूट जाएगी आपकी हंसी, वरुण ने की है ऐसी मस्ती
X
badrinath ki dulhaniya

मुंबई: बॉलीवुड के स्टूडेंट ऑफ़ द इयर रह चुके वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने की तैयारी कर चुकी है। फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में इन दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस का काफी प्यार मिला था। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। आपको बता दें कि वरुण और आलिया की ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' का सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट का डायरेक्शन भी शशांक खैतान ने ही किया था।

हाल ही में फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर भी रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। यह 47 सेकेंड का है। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का पूरा ट्रेलर 2 फरवरी को रिलीज किया जाएगा और यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का मजेदार टीजर

Next Story