×

Khesari Lal Yadav ऐसे बने सुपरस्टार, चने बेचकर दिए थे कैसेट लॉन्च के लिए पैसे

Khesari Lal Yadav: जैसा कि आप सभी जानते हैं की खेसारी लाल यादव आज के टाइम भोजपुरी इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार बन चुके हैं। साथ ही खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बेहतरीन एक्टर के साथ साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं।

Anushka Rati
Published on: 5 Oct 2022 4:50 AM GMT
Khesari Lal Yadav ऐसे बने सुपरस्टार, चने बेचकर दिए थे कैसेट लॉन्च के लिए पैसे
X

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav (image: social media)

Khesari Lal Yadav: आपको बता दें कि इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब पूरे इंडिया में अपने जड़े रही है। यहां ऐसे बहुत से दिग्गज कलाकार हैं जिनकी फिल्में और गाने को वजह से उनके फैंस उन्हें परदे पर देखना बेहद पसंद करते हैं। साथ ही ये भोजपुरी आर्टिस्ट्स बस देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो कि अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और साथ ही लाखों की फैन फॉलोइंग रखते हैं। वहीं उनमें से एक नाम खेसारी लाल यादव का भी आता है जो ना केवल एक गायक हैं बल्कि भोजपुरी फिल्म अभिनेता और एक अच्छे डांसर भी हैं। बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल यादव का नाम सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव 'बिग बॉस 13' सीजन में भी शामिल हो चुके हैं। जहां आज वह किसी ओंरोडक्शन के मोहताज नहीं रहे हैं। बता दें कि वह जिस भी फिल्म में आते हैं या फिर जो भी एल्बम निकालते हैं वह सभी पलक झपकते ही हिट हो जाती है। इसके अलावा उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है।

वहीं आज भले ही खेसारी लाल यादव कामयाबी की सीढ़ी के सबसे ऊपर वाले छोर पर पहुंच चुके हैं। लेकिन उन्हें बचपन से ही ऐसा स्टारडम हासिल नहीं हुआ है। बता दें कि भोजपुरी के लाजवाब सिंगर माने जाने वाले खेसारी लाल यादव ने आज जो कुछ भी कमाया है, इसका पूरा श्रेय उनकी मेहनत और उनकी फोकस को जाता है। बिहार के छपरा जिले में जन्म लेने वाले खेसारी लाल यादव ने स्टारडम पाने के लिए बेहद ही कठिन संघर्ष किया है। उनके लिए सुपरस्टार का टैग जीतना आसान नहीं रहा है।


बता दें कि इस भोजपुरी सुपरस्टार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने गरीबी के दिनों को याद किया और उसके बारे में बातचीत करते हुए उनकी आंखों से आंसू तक छलक पड़े थे। जहां उन्होंने बताया था कि जब उनका जन्म हुआ था तो उनका परिवार बेहद गरीबी की अवस्था में था। इतना ही नहीं बल्कि उनका जन्म उनके पड़ोसी के घर में हुआ था। साथ ही खेसारी लाल यादव के तीन भाई है। वही उनके चाचा के बच्चों का मिलाकर वह कुल 7 भाई हैं जिनकी परवरिश खेसारी लाल यादव की मां ने ही की है.


खेसारी लाल यादव ने आगे ये भी बोला कि उनका घर मिट्टी का बना हुआ था जो कि बारिश के दिनों में अक्सर बह जाया करता था और अभिनेता के मुताबिक उनके पिता ही परिवार में अकेले कमाने वाले शख्स थे। जिन्होंने चने बेच-बेच कर अपने परिवार का पेट पाला करते थे। बता दे कि जितने मेहनती आज खेसारी लाल यादव है उससे कई गुना अधिक मेहनती उनके पिता रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है।


इसके अलावा खेसारी लाल यादव कभी महाभारत और रामायण में भी गाने गाया करते थे और स्टेज परफॉर्मेंस भी दिया करते दें जिसकी वजह से उनको थोड़ा बहुत रुपया मिल जाया करता था। साथ ही उन्होंने सब पैसे मिलाकर ₹25000 में तीसरी कैसेट रिलीज की थी. यह कैसेट छपरा, सीवान और गोपालगंज के जिलों में खूब वायरल हुआ था और रातों-रात खेसारी लाल यादव एक स्टार बन गए थे. इसके बाद से ही उन्हें काम मिलना शुरू हो गया था.


खेसारी लाल यादव को पहली बार सफलता भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में स्मृति सिन्हा नजर आई थी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी. इसके बाद खेसारी लाल यादव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'जान तेरे नाम', 'देवरा पर मनवा डोले', 'नागिन', 'लहू दो रंग', 'दबंग', 'संघर्ष' आदि जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में की 11 जून 2006 को खेसारी लाल यादव की शादी हुई थी उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है. अब उनकी एक बेटी प्रीति और एक छोटा बेटा ऋषभ है दोनों ही बच्चे खेसारी लाल यादव को बहुत प्रिय हैं. वह अक्सर सेट पर अपने बच्चों को साथ ले जाया करते हैं.


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story