×

Aindrila Sharma Death: बांग्ला अभिनेत्री ऐन्द्रिला शर्मा का निधन, महज 24 वर्ष थी उम्र

Aindrila Sharma Death: बांग्ला अभिनेत्री ऐन्द्रिला शर्मा का रविवार को निधन हो गया। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 Nov 2022 10:09 AM GMT
Aindrila Sharma Death
X

Aindrila Sharma Death। (Social Media)

Aindrila Sharma Death: बांग्ला फिल्म जगत को जोरदार झटका लगा है। फिल्म इंडस्टी की राइजिंग स्टार अभिनेत्री ऐन्द्रिला शर्मा का रविवार को निधन हो गया। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 1 नवंबर को अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हावड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ऐन्द्रिला का ब्रेन हैमरेज हुआ था। वह कोमा में जा चुकी थीं। उन्हें लाइफ सर्पोट सिस्टम पर रखा गया था।

ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके सिर में खून का थक्का जम गया था, जिसका बीते मंगलवार को ऑपरेशन हुआ था। हालांकि, ऑपरेशन के बावजूद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार दोपहर 1 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। टॉलीवुड के कई जाने – माने कलाकारों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

कार्डियक अरेस्ट आने के बाद स्थिति हुई बेकाबू

1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पातल में एडमिट हुईं ऐन्द्रिला शर्मा 20 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रही थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी सेहत में थोड़ी सुधार आने लगा था। लेकिन शनिवार को अचानक उन्हें दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ गया। वो एक या दो बार नहीं बल्कि 10 बार पड़ा। ऐन्द्रिला की कमजोर बॉडी इस झटके को सह नहीं पाई और तेजी से हालात खराब होने लगे।

पिछले 24 घंटे बांग्ला एक्ट्रेस डॉक्टरों की सख्त निगरानी में थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल का दौड़ा पड़ने के कारण जान गंवाने वाले कलाकारों की सूची में अब एक नाम ऐन्द्रिला शर्मा का भी जुड़ गया। ऐन्द्रिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रहने वाली थी। उनके पिता पेशे से डॉक्टर हैं। उनके निधन से उनका परिवार सदमे में है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story