×

Besharam Rang Song Release: शाहरुख की फिल्म पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, देखें वीडियो

Besharam Rang Song Release: लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहें किंग खान यानी शाहरुख खान कि अपकमिंग फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग आज रिलीज हो गया है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 12 Dec 2022 12:46 PM GMT
Shahrukh Khan Deepika Padukone pathan
X

Pathan Song Besharam Song (Image: Social Media)

Pathan Movie Besharam Rang Song Release: लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहें किंग खान यानी शाहरुख खान कि अपकमिंग फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग आज रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और किंग खान की हॉट केमिस्ट्री दिखी है। सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रिलीज होते ही फैंस का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। इस गाने में शाहरुख का शर्टलेस अवतार फैंस को पसंद आ रहा है तो वही दीपिका का डांस स्टेप झूमने पर मजबूर कर देगा।

पठान' का पहला सॉन्ग हुआ रिलीज

शाहरुख लंबे समय से इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थें। बता दें यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर इस गाने को अपलोड कर दिया गया है। इस 3 मिनट 13 सेकेंड के गाने में ग्लैमर का जबरदस्त और भरपूर तड़का लगाया गया है। गाने के म्यूजिक के साथ-साथ इसके सीन्स भी काफी रोमांटिक हैं। महज कुछ ही मिनटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं। गाने में जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिले हैं, साथ ही शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री भी काफी लाजवाब है। दीपिका पादुकोण ने अपने ग्लैमरस लुक्स से आग लगा दिया है। शाहरुख और दीपिका ने अपने डांस और केमिस्ट्री से लोगों के दिलों में फिर से जगह बना दी है।

शाहरुख ने शेयर की सॉन्ग

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर इस गाने को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन भी डाला है और लिखा है कि Seeing her, you know, beauty is an attitude #BesharamRang, बता दें इस सॉन्ग को विशाल और शेखर ने म्यूजिक दिया है और इसके बोल कुमार (Kumaar) के हैं।

वहीं इस गाने को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेरियो, विशाल और शेखर ने गाया है। साथ ही इसका स्पेनिश लिरिक्स विशाल ददलानी ने दिया है। इस गाने को कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है।

ऐसा है फैंस का रिएक्शन

सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है। कुछ फैंस इस गाने को मास्टरपीस बता रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस ने इसे कंप्लीट फायर बताया है। यही नहीं, कई फैंस गाने को इस साल का चार्ट बस्टर भी बता रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस शिल्पा राव की आवाज को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना पार्टी बेस्ड है और इस साल न्यू ईयर भी खूब बजने वाला है।

अगले साल होगी फिल्म रिलीज

आपको बता दें कि शाहरुख की 'पठान' अगले साल 25 जवनरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा एकt और बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story