×

Bollywood Movies Based On Novels: इन कहानियों ने कागज के पन्नों से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक तय किया सफर, जानिए कौन सी हैं ये फिल्में

Bollywood Movies Based On Novels: आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रसिद्ध उपन्यासों पर आधारित हैं आइये जानते हैं कौन सी फिल्म किस नावेल पर बनी है।

Jyotsna Singh
Published on: 2 Feb 2025 3:45 PM IST
Best Bollywood Movies Based On Novels
X

Best Bollywood Movies Based On Novels (Image Credit-Social Media)

Best Bollywood Movies Based On Novels: कई बार कोई उपन्यास पढ़ते-पढ़ते ऐसा महसूस होने लगता है, जैसे कागज पर दर्ज कहानी और उसके पात्र आंखों के सामने बोलते बात करते से जीवित जान पड़ते हैं। हो सकता है ये कि ये मात्र पाठक की कल्पना भर हो, जिसे वो अपने मन मस्तिष्क में गढ़ रहा हो। लेकिन इसी काल्पनिक दुनिया को संजोकर कागजों पर पिरोई गई कहानी कई बार वास्तव में रंगमंच से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक अपना सफर तय करते हुए सबके दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब हो जाती हैं। दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं जिनमें से किसी को कहानियां या उपन्यास लिखने में दिलचस्पी होती है तो किसी को उन्हें किताब के रूप में पढ़ना अच्छा लगता है और किसी को पर्दे पर फिल्में देखने का शौक होता है।यही तीन तरह के लोग ही कहानी की लोकप्रियता को शिखर तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका तय करते हैं। अब बात उपन्यासों की ही ले लीजिए। जब तक घरों में टीवी का बहुत ज्यादा जोर नहीं था, सिर्फ सिनेमा हाल ही एक मात्र फिल्में देखने का साधन थे। ऐसे में उपन्यास का खासा क्रेज देखने को मिलता था। पाठकों की एक बड़ी फेहरिस्त उस वक्त के खास उपन्यासकारों की लिखी किताबों की डिमांड करती थी। यही वजह है कि तब उपन्यास लेखन भी चरम पर था। धीरे-धीरे उपन्यासों पर आधारित फिल्मों का बनना एक चलन बन गया। पाठक अब घरों से निकलकर पर्दे पर अपनी पसंदीदा कहानियों के जीवंत रूप को देखना पसंद करने लगे। इन फिल्मों को अपार सफलता हासिल हुई। यही वजह है कि अब तक कई बेहद लोकप्रिय उपन्यासों पर फिल्में बनाई जा चुकीं हैं। आइए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी किसी उपन्यास से जुड़ी है। लोगों ने न केवल उपन्यास को पसंद किया साथ ही इस पर बनी फिल्मों को भी खूब पसंद किया है।

नोवेल्स पर आधारित हैं ये फिल्में

काई पो छे (2013)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)


अधिकतर हम चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्में ही देखते हैं। ’काई पो छे’ जैसी बेहतरीन फिल्में भी चेतन भगत द्वारा लिखी गई ’द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ,राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिका में थे। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। 2013 में रिलीज हुई ये हिंदी फ़िल्म ’काई पो चे’ चेतन भगत की थ्री मिस्टेक्स ऑफ़ माई लाइफ़ नामक पुस्तक में दोस्ती और मानवीय जीत की कहानी है

चेतन भगत एक भारतीय लेखक और स्तंभकार हैं, जो युवा मध्यम वर्गीय भारतीयों के बारे में सरल शब्दों में लिखे गए अंग्रेज़ी उपन्यासों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1995 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है।

सांवरिया (2007)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

संजय लीला भंसाली ने साल 2007 में रणबीर और सोनम कपूर के साथ सांवरिया फ़िल्म बनाई। इस फ़िल्म की कहानी ‘Fydor Dostoevesky’ की शॉर्ट स्टोरी ’वाइट नाइट्स’ पर आधारित थी। हालांकि यह फ़िल्म उपन्यास के मुकाबले पर्दे यानी बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत ज्यादा सफ़लता हासिल करने में पीछे रह गई।

हैदर (2014)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

2014 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ’हैदर’ आई थी। जिसमें शाहिद कपूर एक अलग ही अवतार में दिखाई दिये थे। इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर, तब्बू और नरेंद्र झा ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म शेक्सपीयर की नॉवेल ’हैमलेट’ पर आधारित थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

परिणीता (2005)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

2005 में प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी एक उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की ’परिणीता’ पर आधारित है। यह एक बंगाली उपन्यास है। इस फिल्म में विद्या बालन, सैफ अली खानऔर संजय दत्त अहम भूमिका में थे।

देवदास (2002)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1917 ’देवदास’ नामक एक उपन्यास लिखा था, जिस पर बॉलीवुड में तीन बार फिल्म बन चुकी हैं। 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ’देवदास’ फिल्म जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका में थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

गाइड (1965)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

1965 में पर्दे पर फिल्माई गई देवानंद की फ़िल्म ‘गाइड’ आर.के. नारायण के मशहूर उपन्यास ’द गाइड’ पर आधारित थी। फ़िल्म के लिए देवानंद और वहीदा रहमान को कई पुरस्कार मिले। हालांकि फ़िल्म का आखिरी हिस्सा किताब से अलग है।

‘टू स्टेट’, (2014)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फ़िल्म ’टू स्टेट्स’ साल 2014 की सफ़ल फ़िल्मों में शामिल रही। यह फ़िल्म चेतन भगत के बेस्ट सैलर नॉवेल ’टू स्टेट्स’ पर आधारित थी।

’ मकबूल’, (2004)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

भारतीय निर्देशक और फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म मकबूल शेक्सपियर की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक मैकबेथ पर आधारित है। जिसकी पृष्ठभूमि मुंबई अंडरवर्ल्ड है। मियाँ मकबूल (इरफ़ान खान) जहाँगीर खान (उर्फ अब्बा जी) (पंकज कपूर) का दाहिना हाथ है, जो एक शक्तिशाली अंडरवर्ल्ड डॉन है। साल 2004 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म ’मकबूल’ में इरफान ने अपनी कमाल की अदाकारी से दर्शकों के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ी थी।

‘साहब बीवी और गुलाम’(1962)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

यह फ़िल्म बिमल मित्रा के बंगाली उपन्यास साहेब बीबी गोलाम (1953) पर आधारित है और 1956 में इसी शीर्षक वाली बंगाली फ़िल्म के बाद यह उपन्यास का दूसरा रूपांतरण था, जिसमें सुमित्रा देवी , उत्तम कुमार और छबी बिस्वास ने अभिनय किया था।यह फ़िल्म 1962 में रिलीज़ हुई थी।

इस फ़िल्म में गुरु दत्त, मीना कुमारी, रहमान, वहीदा रहमान, नासिर हुसैन जैसे कलाकार थे।

’ बॉम्बे वैलवेट’ (2015)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

यह इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की किताब मुंबई फैबल्स पर आधारित है। इसमें रणबीर कपूर,अनुष्का शर्मा और करण जौहर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि केके मेनन , मनीष चौधरी , विवान शाह और सिद्धार्थ बसु सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 15 मई 2015 को रिलीज़ हुई थी।

तेरे मेरे सपने (1971)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

ए.जे. कुरियन की किताब ‘The Citadel’ पर आधारित ’तेरे मेरे सपने’ में देवानंद और मुमताज़ ने अभिनय किया। फ़िल्म को बंगाली और तेलुगू भाषा में भी बनाया गया।

ओमकारा (2006)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

विशाल भारद्वाज द्वारा 2006 में बनाई गई ओमकारा फ़िल्म शेक्सपियर के नॉवेल ’ऑथेलो’ पर आधारित थी। फ़िल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ़ अली ख़ान समेत कई सितारे थे।

सात ख़ून माफ़ (2011)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

रस्किन बॉन्ड की किताब ’सुज़ेन्स सेवेन हस्बैंड्स’ पर आधारित ‘7 ख़ून माफ़’ फ़िल्म बनाई गई थी। इस फ़िल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था।

हाफ गर्लफ्रेंड (2017)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

2017 में आई फिल्म ’हाफ गर्लफ्रेंड’ एक नॉवेल पर आधारित है। इस फिल्म को चेतन भगत के उपन्यास ’हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित बनाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर को लीड रोल में लिया था। यह एक रोमांटिक फिल्म है।

फितूर (2016)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

2016 में निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ’फितूर’ रिलीज हुई थी। जो चार्ल्स डिकेन्स के उपन्यास ’द ग्रेट एक्सपेक्टेशन’ पर आधारित है। इस फिल्म में तब्बू, कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आते हैं। यह फिल्म भी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

3 इडियट (2009)

Films based on Famous Novels (Image Credit-Social Media)

साल 2009 में आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी की फिल्म 3 इडियट्स ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखी नॉवेल ’फाइव पॉइंट समवन’ पर आधारित है। ’3 इडियट’ फिल्म को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर. माधवन मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं। यह इंजीनियर छात्रों पर आधारित कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।



Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story