×

Bharti Singh ने दिया DID Super Moms का ऑडिशन, स्टेज से ले जाने के लिए आना पड़ा क्रू मेंबर्स को

Bharti Singh: भारती सिंह ने DID Super Moms के लिए ऑडिशन दिया लेकिन उन्हें स्टेज से खींच कर ले जाना पड़ा। इसका वीडियो काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 27 Jun 2022 12:05 PM GMT
Bharti Singh Performed for DID Super Moms
X

Bharti Singh Performed for DID Super Moms (Image Credit-Social Media)

Bharti Singh Performed for DID Super Moms : मशहूर कमीडियन भारती सिंह अपने कॉमिक टाइमिंग और ज़बरदस्त ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। वहीँ सोशल मीडिया पर भारती का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारती 'DID लिटिल मास्टर्स' के सेट पर 'DID सुपर मॉम्स' का ऑडिशन देने आईं हैं। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप भी हंस हंस के लोटपोट हो जायेंगे।

भारती सिंह ने कुछ समय पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम है लक्ष्य भारती उसे प्यार से गोला कहती हैं। भारती अपनी पूरी प्रेगनेंसी के दौरान भी शो होस्ट करतीं रहीं और बेटे के जन्म के बाद तुरंत ही उन्होंने काम पर वापसी कर ली। इसके लिए भारती को ट्रोल भी किया गया। लेकिन भारती ने अपना काम और फॅमिली को काफी अच्छे से मैनेज किया हुआ है। वो अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिये भी अपने फैंस के साथ जुडी रहतीं हैं। भारती और उनके पति हर्ष लोगों को अपनी बातों और अंदाज़ से काफी एंटरटेन करते हैं। लेकिन इस बार भारती होस्ट नहीं बल्कि एक कंटस्टेंट बन कर आईं जिसके बाद उन्होंने फिल्म पुष्पा के गाने आजा सामे पर परफॉर्म, भी किया। लेकिन जजेस के मना करने के बाद भी भारती जाने को तैयार नहीं हुईं तो उन्हें क्रू मेंबर्स ने घसीटकर स्टेज से बाहर निकला।

'डांस इंडिया डांस- लिटिल मास्टर्स' (DID Little Masters) रियलिटी शो को जय भानूशाली (Jay Bhanushali) होस्ट करते हैं। साथ ही इस शो को सोनाली बेंद्रे, मौनी रॉय और रेमो डिसूजा जज कर रहे हैं। शो फिलहाल फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। इस शो की समाप्ति के बाद ' DID सुपर मॉम्स' (DID Super Moms) आने वाला है। जिसके ऑडिशन्स भी चल रहे हैं। इसी की कंटस्टेंट बन कर आईं भारती सिंह। भारती कुछ दिन पहले ही माँ बनी है तो वो इस शो पर आने के लिए एलिजबल भी है। इसी के चलते भारती ने इसमें भाग लिया लेकिन उनका डांस देखकर शो के जज रेमो डिसूजा उन्हें रिजेक्ट कर देते हैं। पहले वो नेक्स्ट कंटस्टेंट को बुलाते हैं लेकिन भारती कहतीं हैं कि उन्होंने दूसरी कंटेस्टंट पर बैठ कर उसे बेहोश कर दिया है इसलिए फिलहाल वही हैं कंटस्टेंट्स में। परफॉरमेंस के बाद भारती जब वहां से नहीं जातीं हैं तो उन्हें स्टेज से कुछ क्रू मेंबर्स घसीट कर निकलते हैं। ऐसा होने पर सोनाली और मौनी हक्का बक्का रह जातीं हैं।

भारती वैसे भी जिस भी शो पर आतीं हैं वो शो काफी मज़ेदार बन जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ 'डांस इंडिया डांस- लिटिल मास्टर्स' (DID Little Masters) के सेट पर भी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story