×

भारती ने खुद से 7 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, नवंबर में करेंगे शादी

suman
Published on: 19 Jan 2017 10:29 AM GMT
भारती ने खुद से 7 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, नवंबर में करेंगे शादी
X

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंभाचिया से सगाई कर ली हैं। हर्ष एक राइटर हैं और वे कॉमेडी नाइट्स बचाओ के रायटर हैं। खबर है कि दोनों ने रविवार को गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। इस सेरेमनी में भारती के दोस्त कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और विपुल शाह शामिल हुए थे।

आगे पढ़ें...

हर्ष भारती से लगभग 7 साल छोटे हैं। पिछले 2 सालों से दोनों का अफेयर चल रहा था। लेकिन कभी भी दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। ऐसी खबरें भी आ रही है कि दोनों इस साल नंवबर के महीने तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि भारती और हर्ष स्टार प्लस के डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए में भी एक प्रतिभागी जोड़ी बन सकते हैं।

suman

suman

Next Story