×

Bhojpuri Song Hello Kaun: इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले करोड़ो में व्यूज

Bhojpuri Song Hello Kaun: इसे ना सिर्फ सुना और देखा गया बल्कि इस पर कई रील्स भी बनाई गयी जो आज भी लोगों के बीच काफी फेमस है। आप भी देखिये और सुनिए ये गाना।

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 28 March 2022 6:58 AM GMT (Updated on: 29 March 2022 5:05 AM GMT)
Hit Bhojpuri Song
X

Hit Bhojpuri Song(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Bhojpuri Song Hello Kaun:भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की अगर हम बात करें तो कुछ ही दिनों में ये इंडस्ट्री काफी तेज़ी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। भोजपुरी गाने भी लोगों को अपनी ज़मीन से जोड़ कर रखते हैं। इन गानों को बड़ी तेज़ी से लाइक और ढेर सारे व्यूज मिलते हैं। ऐसा ही एक सुपर डूपर गाना था भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता व गायक रितेश पाण्डे (Ritesh Pandey) का। जिन्होंने अपने एक गाने से कई बॉलीवुड गानों(Bollywood song) को भी पीछे छोड़ दिया था। आपको बता दें कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे के एक भोजपुरी गाने ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में डंका बजा दिया था। इतना ही नहीं बल्कि ये गाना भोजपुरी गानों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन गया था। हम बात कर रहे हैं रितेश पांडे के भोजपुरी गाने 'हेलो कौन'(Hello Kaun) के बारे में। इस गाने को रिलीज होने के कुछ समय के भीतर यू-ट्यूब पर कई मिलियन व्यूज मिल गए थे। अगर बात करें इस गाने के रीसेंट व्यूज की तो इस समय इसे करीब 87 करोड़ बार देखा जा चुका है।

इस गाने को न सिर्फ सुना और देखा गया बल्कि इस पर कई रील्स भी बनाई गयी जो आज भी लोगों के बीच काफी फेमस है। आप भी देखिये और सुनिए ये गाना।

अगर हम बात करें भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता व गायक रितेश पाण्डे की तो उन्हें बचपन से ही गाने का शोक था। बिहार के रोहतास जिला, सासाराम से 20 किलोमीटर दुरी पर बसे एक गांव करगहर के रहने वाले रितेश पांडे के संघर्ष की कहानी भी किसी मुश्किलों के पहाड़ से कम नहीं रही। एक इंटरव्यू में हुई बातचीत के दौरान रितेश पांडेय ने अपने जीवन संघर्ष की कहानी बताई, उन्होंने बताया की बचपन में परिवार की आर्थिक स्थति काफी दयनीय होने के कारण रितेश पांडेय के पिता के साथ बनारस आये थे। वहां उन्होंने खूब मन लगाकर पढ़ाई की और अच्छे अंकों से पास भी हुए लेकिन उनके गाने का शौक उन्हें घर वालों के विरुद्ध सिंगिंग को ही अपना करियर बनाने को प्रेरित करता रहा। इसके बाद रितेश ने कुछ पैसे जोड़ कर एक एल्बम निकला लेकिन वो भी कुछ खास नहीं चला तो उन्होंने उसी स्टूडियो में नौकरी कर ली जहाँ से उन्होंने इस एल्बम की शुरुआत की थी।

जब सारे प्रयास विफल हो गए तब भी रितेश ने हार नहीं मानी और एक और गाना गाया, जिसका नाम था 'करूआ तेल' इतना ही नहीं इसके लिए भी रितेश ने काफी एफर्ट किया और खुद रितेश पांडेय एक पेन ड्राइव में इस गाने को लेकर बिहार और यूपी के हर एक शहर में दूकान से दूकान तक बाइक से पहुंचाया । साथ ही उन्होंने दुकानदारों से कहा की आप इस गाने को हर मोबाइल में डालिये। इस तरह रितेश पांडेय की मेहनत रंग लाई और देखते ही देखते गाना बहुत बड़ा हिट हो गया।

रितेश ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया था और उनके गाने 'हेलो कौन ने तो म्यूजिक इंडस्ट्री के स्थापित स्टार सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों को भी काफी पीछे छोड़ दिया था। आज रितेश किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं बल्कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story