×

Akshara Singh Video Song: अक्षरा सिंह ने पुकारा भोलेबाबा को, बोलीं 'भोलेनाथ चले आओ'

Akshara Singh News Song: अक्षरा सिंह का एक और गाना इस सावन के महीने में रिलीज़ हुआ है जो भोलेबाबा को समर्पित है। आइये देखते हैं अक्षरा सिंह का ये गाना।

Shweta Srivastava
Published on: 2 Aug 2022 6:00 AM GMT
Akshara Singh News Song
X

Akshara Singh News Song (Image Credit-Social Media)

Akshara Singh News Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा अक्षरा सिंह की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है जिसकी वजह से उनके ज़्यादातर गाने और फिल्में हिट हो जातीं हैं। वहीँ उनके फैंस को भी उनके नए म्यूजिक वीडियो और फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। अब उनका एक और गाना इस सावन के महीने में रिलीज़ हुआ है जो भोलेबाबा को समर्पित है। आइये देखते हैं अक्षरा सिंह का ये गाना।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुस्न और एक्टिंग के जलवे से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया रिलीज़ हो गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया है। जहाँ एक तरफ सावन के इस पावन महीने में पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री बोले बाबा के रंग में रंगी है वहीँ अक्षरा सिंह का एक और गाना रिलीज़ हुआ है जो कांवड़ गीत है। लोगों को उनका ये गाना भी खूब पसंद आ रहा है।

लगातार बढ़ रहे हैं व्यूज

अक्षरा सिंह का नया गाना 'भोलेनाथ चले आओ' (Bholenath Chale Aawo) रिलीज़ होने के बाद से ही काफी पॉपुलर हो गया है इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और साथ ही अक्षरा सिंह भी इसमें झूमती नज़र आ रहीं हैं। गाने के रिलीज़ होने के बाद से ही इसके व्यूज में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। साथ ही गाने के अपलोड होने के थोड़ी देर बाद ही इसके व्यूज तेज़ी से बढ़ने लगे थे। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

सुकून पहुँचता है ये गाना

अक्षरा सिंह के इस गाने का म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है साथ ही इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। अक्षरा सिंह का इसके पहले भी एक कावड़ गीत रिलीज़ हो चुका है जिसे भी लोगों का काफी प्यार मिला था। लोग वीडियो पर ढेरों कमैंट्स करते और अक्षरा सिंह की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं । देखते ही देखते गाने को कई हज़ार लाइक्स मिल गए और साथ ही कमैंट्स की भी झड़ी लग गयी है। इतना ही नहीं आज अक्षरा सिंह के दो गाने यूट्यूब पर रिलीज हुए हैं और दोनों गानों ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इसके बाद अक्षरा सिंह का एक और गाना रिलीज़ होने वाला है जिसमे वो सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता अरविंद अकेला 'कल्लू' के साथ नज़र आएँगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story