भोजपुरी हसीना Yamini Singh के गॉडफादर बने Khesari Lal, वीडियो सॉन्ग के बाद भोजपुरी फिल्मों में मारी एंट्री

Bhojpuri Godfather Movie: भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार एक्टर खेसारी लाल यादव जिस एक्ट्रेस भी को अपने गानों या फिल्मों में ब्रेक देते हैं, वो एक्ट्रेसेज हिट हो ही जाती है। जहां अब खेसारी लाल की फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है जिन्होंने खेसारी लाल के साथ कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में इन दिनों धमाल मचा रहीं हैं।

Anushka Rati
Published on: 27 Dec 2022 5:59 AM GMT
भोजपुरी हसीना Yamini Singh के गॉडफादर बने Khesari Lal, वीडियो सॉन्ग के बाद भोजपुरी फिल्मों में मारी एंट्री
X

Upcoming Bhojpuri Movie GodFather (image: social media)

Actress Yamini singh Film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सितारे इस साल सातवें आसमान पर हैं। जहां खेसारी लाल एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्में कर रहें हैं। इस साल खेसारी लाल की जोड़ी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ काफी वायरल हुईं हैं और आए दिन ट्रेंडिंग लिस्ट में दोनों बैक टू बैक कई गाने दिए हैं, जो ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार हैं और काफी धूम मचा रहीं हैं। ऐसे में अब इन दोनों की जोड़ी जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर भी इनकी केमिस्ट्री और दमदार एक्टिंग से आपका एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगे। एक्टर खेसारी लाल के स्टारडम में कोई भी कमी नहीं है ये तो सभी जानते हैं। खेसारी लाल के साथ जिस भी एक्ट्रेस को भी काम करने का मौका मिलता है तो उसका करियर को जैसे रफ्तार मिल जाती हैं। इस लिस्ट में कई भोजपुरी एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। जैसे- 'बोल राधा बोल' की एक्ट्रेस मेघाश्री जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं और साउथ में उन्हें इस भोजपुरी फिल्म में आने से पहले कम लोग ही जानते होंगे लेकिन खेसारी लाल का साथ मिलने के बाद ही उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी है। जहां काजल राघवानी ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन खेसारी लाल के साथ भोजपुरी फिल्मों में अपनी जोड़ी जमाने के बाद ही काजल राघवानी नेम और फेम के साथ स्टारडम मिला।

पढ़िए पूरी खबर

अब इस सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह को स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। एक वक्त ऐसा भी था जहां यामिनी सिंह कभी खेसारी लाल को पसंद तक नहीं करतीं थीं और आज आलम ये है कि यामिनी सिंह बैक टू बैक खेसारी लाल के साथ भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में काम कर रहीं हैं साथ ही अब उनकी तारीफ करते नहीं थकती हैं। उनके लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल अब 'गॉडफादर' बन गए हैं। लेकिन ये 'गॉडफादर' यामिनी सिंह के रील लाइफ में गॉडफादर हैं। हालांकि, एक्ट्रेस यामिनी ने अपने करियर की शुरुआत में ही बड़े स्टार्स के साथ काम करना शुरू किया था। जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ, अरविंद अकेला कल्लू, यश कुमार और विक्रांत सिंह राजपूत जैसे स्टार्स शामिल हैं। साथ ही अपने फिल्मी करियर में इनके साथ काम कर कुछ खास तारीफें हांसिल नहीं कर पाएं मगर खेसारी का साथ मिलते ही आज वो हर जगह हैडलाइन्स में छाई रहती हैं।

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'गॉडफादर' को निर्देशित पराग पाटिल ने किया है और इस बारे में खेसारी लाल ने ही ऐलान भी किया है कि उनकी इस फिल्म में एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आएंगी और इस फिल्म में वो खेसारी के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म दोनों स्टार्स की साथ में पहली फिल्म होगी। इसकी शूटिंग आने वाले साल 2023 के 18 जनवरी से शुरू की जाएगी। इसके प्रेजेंटर और प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। ऐसे में अब देखना ये होगा कि इस फिल्म से एक्ट्रेस यामिनी सिंह और खेसारी लाल की जोड़ी को फैंस बड़े पर्दे पर कितना पसंद करते हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story