×

Bhojpuri Gana: नीलकमल सिंह का नया गाना उड़ा रहा जबरदस्त गर्दा, मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी के जाने-माने अभिनेता और सिंगर नीलकमल सिंह का हाल ही में उनका नया गाना "कजरी गावेला कमरिया" रिलीज हुआ है, जो जबरदस्त गर्दा उड़ा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Sep 2023 12:02 PM GMT
Neelkamal Singh Bhojpuri Song: समय के साथ भोजपुरी गानों की मांग बढ़ती ही जा रही है। एक समय था जब भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी अश्लीलता के लिए जानी जाती थी, ऐसे-ऐसे गाने सुनने को मिलते थे, जिसे सुन दर्शक शर्म से लाल हो जाते थे। लेकिन अब भोजपुरी की दुनिया में ऐसे गाने बनाए जा रहें हैं, जो किसी भी फंक्शन में जान डाल देते हैं। आज के समय में तो भोजपुरी गानों के बिना कोई भी फंक्शन अधूरा है।

नीलकमल सिंह के गाने ने मचाया बवाल

भोजपुरी के जाने-माने अभिनेता और सिंगर नीलकमल सिंह अबतक ना जाने कितने धमाकेदार गाने दे चुके हैं, उनके रिलीज हुए सभी गानों पर मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वह अक्सर ही अपने गानों के चलते फैंस के बीच छाए रहते हैं। अभी हाल ही में उनका नया गाना "कजरी गावेला कमरिया" रिलीज हुआ है, जो जबरदस्त गर्दा उड़ा रहा है।

इस एक्ट्रेस संग नीलकमल सिंह ने लगाया जोरदार ठुमका

अभिनेता नीलकमल सिंह अपने वीडियो सॉन्ग "कजरी गावेला कमरिया" में भोजपुरी अदाकारा श्रृष्टि उत्तराखंडी संग नजर आ रहें हैं। नीलकमल सिंह और श्रृष्टि उत्तराखंडी के ठुमके के दर्शक दीवाने बन चुके हैं। गाना इतना धमाकेदार है कि इसे सुन खुद ब खुद दर्शकों के पैर थिरकने लग जा रहें हैं। नीलकमल सिंह और श्रृष्टि उत्तराखंडी के डांस के साथ ही एक्सप्रेशन भी बेहद कातिलाना है, वहीं साथ ही गाने में थोड़ा बहुत रोमांस का भी तड़का लगाया गया है।

भोजपुरी के धमाकेदार गाने (Bhojpuri Hot Songs) "कजरी गावेला कमरिया" को बहुत ही जबरदस्त व्यूज मिल रहें हैं, अबतक गाने को 4.4 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। बताते चलें कि इस गाने को नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक विनय विनायक ने कंपोज किया है, वहीं म्यूजिक वीडियो का निर्देशन बिभांशू तिवारी ने किया है। इस जबरदस्त गाने को आप टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story