×

Bhojpuri Gana: पवन सिंह के नक्शे कदम पर छोटे भाई रितिक सिंह, धूम मचा रहा 'बाबू साहेब के फेरा'

Bhojpuri Gana: Pawan Singh के छोटे भाई रितिक सिंह का हाल ही में एक भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 23 May 2021 5:32 PM GMT (Updated on: 24 May 2021 8:00 AM GMT)
Bhojpuri Gana: पवन सिंह के नक्शे कदम पर छोटे भाई रितिक सिंह, धूम मचा रहा बाबू साहेब के फेरा
X

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh ) ना केवल भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इनकी पचान बनी है। सभी ने पॉवर हाउस पवन सिंह का फेमस गाना लॉलीपॉप लागेलू सुना है। इस गाने पर विदेशों तक के लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं । वहीं उनके नक्शे कदम पर अब उनके छोटे भाई रितिक सिंह (Ritik Singh) भी चल पड़े हैं। रितिक सिंह का हाल ही में एक भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें रितिक सिंह द्वारा गए गाने का नाम है 'बाबू साहेब के फेरा'। इस गाने में रितिक के साथ जानी मानी अंतरा सिंह ने गाना गया है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने का लिरिक्स विशाल सिंह ने लिखा है, वहीं म्यूजिक दीपक दिलकश का है। यूट्यूब पर रितिक सिंह का ये गाना DRS म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है।

गाने की रिलीज पर रितिक का कहना है कि पवन सिंह उनके ही नहीं बल्कि कई अन्य कलाकारों के आदर्श हैं। वह खुद को सौभाग्यशाली मानते है कि वह उनके भाई हैं। रितिक ने आगे बताया कि उन्हें ये गाना गाकर के काफी मजा आया, लेकिन उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना है।

एक दिन में मिले इतने व्यूज

बता दें, रितिक के इस गाने पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोग पवन सिंह के छोटे भाई के म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से काफी खुश दिख रहे हैं, तो कई उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें। एक दिन में इस गाने को अब तक 55,472 व्यूज मिले हैं, जबकि 5.7k लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।

वहीं दूसरी तरफ बड़े भाई पवन सिंह की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुआ उनका जाना 'सिंगल पलंगिया' ने कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सालों से अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे पवन सिंह के सभी गाने लोगों के बीच पॉपुलर हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story