×

Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री के अक्षय कुमार हैं अभिनेता यश कुमार, यहां जानिए कैसे

Yash Kumar Film: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके पीछे लोग पागल हैं। उन्हीं में से एक भोजपुरी स्टार यश कुमार भी हैं, जिनके लाखों फैंस हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 16 Sep 2023 9:45 AM GMT
Yash Kumar Film
X

Yash Kumar Film

Yash Kumar Film: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके पीछे लोग पागल हैं। उन्हीं में से एक भोजपुरी स्टार यश कुमार भी हैं, जिनके लाखों फैंस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी अभिनेता यश कुमार बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की तरह ही हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि हम यश कुमार की तुलना बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार से क्यों कर रहें हैं, तो चलिए आपको इसकी वजह बताते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेता हैं यश कुमार

अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे व्यस्त अभिनेताओं की बात होती है तो बिना सोचे समझे लोगों को अभिनेता अक्षय कुमार की ही याद आती है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेता कहलाते हैं, क्योंकि अक्षय के बारे में कहा जाता है कि साल भर में उनकी तीन-चार फिल्में जरूर रिलीज होती हैं। वहीं भोजपुरी अभिनेता यश कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही है। जी हां!! अगर आपको यश कुमार के बारे में बताएं तो, जहां एक तरफ उनकी कई फिल्में रिलीज होने की लाइन में लगीं हुईं हैं, वहीं दूसरी ओर वह एकसाथ अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। यश कुमार के पास इतनी फिल्में हैं कि उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने बिजी रहते हैं।


इन दो फिल्मों की शूटिंग कर रहें हैं यश कुमार

भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह इस समय अपनी दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। यश ने अपनी दो आने वाली फिल्मों के क्लैपबोर्ड के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और बताया कि उन्होंने आज से अपनी दो फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है।

यश कुमार की इन दो फिल्मों के बारे में आपको बताएं तो एक फिल्म का नाम "अर्धनारी 2" है, जबकि दूसरी फिल्म का नाम "एक रजाई तीन लुगाई 2" है। इन दो फिल्मों के क्लैपबोर्ड के साथ तस्वीर शेयर कर यश ने कैप्शन में लिखा, "अर्धनारी 2 और एक रजाई तीन लुगाई 2 की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दी गई है।" यश कुमार ने जैसे ही अपनी इन दो फिल्मों का ऐलान किया फैंस उन्हें बधाईयां देने में जुट गए हैं।

"चाची नंबर वन" को लेकर छाए यश कुमार

भोजपुरी स्टार यश कुमार अपनी फिल्मों और गानों दोनों की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्म "चाची नंबर वन" को लेकर छाएं हुए हैं। दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें यश कुमार चाची बनकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दे रहें हैं। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही मजेदार है, जिसे आप बार-बार देखने चाहेंगे। ट्रेलर देखने के बाद तो दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story