×

Aamrapali Dubey ने अरविंद अकेला कल्लू के साथ हिलाई ऐसी कमर, नाच उठा पूरा यूपी बिहार

Aamrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू का एक रील वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं।

Anushka Rati
Published on: 26 Oct 2022 1:23 PM GMT
Aamrapali Dubey ने अरविंद अकेला कल्लू के साथ हिलाई ऐसी कमर, नाच उठा पूरा यूपी बिहार
X
Viral Video (image: social media)

Aamrapali Dubey: बोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर और एक्ट्रेस ने ऐसी कोई कोशिश नहीं छोड़ते की दर्शक और उनके सभी फैंस उन्हें भूल जाए या उनके एक ही जैसी चीजों से बोर हो जाए, इसलिए सभी भोजपुरी स्टार अपने फैंस को और भी ज्यादा एक्साइट और अपना दीवाना बनाने के लिए साथ ही उनकी पसंद न पसंद को देखते हुए आए दिन कुछ धमाकेदार करते रहते हैं और फैंस भी उनकी इन कोशिशों पर अपना पूरा प्यार लुटाते रहते हैं और साथ ही उनके किए हर काम को अपना सपोर्ट और बेशुमार प्यार भी देते हैं।

आपको बता दें कि यूं तो भोजपुरी इंडस्ट्री का किसी न किसी आर्टिस्ट के लेटेस्ट और फिल्में यूट्यूब और सोशल मीडिया पर रिलीज किए जा रहें हैं और इसके अलावा सोशल मीडिया पर काफी छाए भी रहतीं हैं। फिर चाहे वो दिनेश लाल यादव के गाने हो खेसारी लाल यादव के या भोजपुरी फिल्म्स की एक्ट्रेसेज अपने फैंस को अपना दीवाना बनाने और उन्हें खुश करने के लिए भोजपुरी एरिस्ट्स हमेशा कुछ नया और कुछ हट कर करते रहते हैं।

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू का एक रील वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग ऑनलाइन हो या ऑफलाइन दोनों ही काफी अच्छी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी बीच आम्रपाली का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, उस क्लिप में वो अरविंद अकेला के साथ 'Saiyan Ke Rakhab Saari Mein Lapet Ke' गाने पर कमर मटकाती और डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'अरविंद जी और मैं मिले और रील ना बनाए ऐसा हो नहीं सकता है।' आम्रपाली का ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। साथ ही इस वीडियो को अबतक 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नहीं थक रहें और साथ ही इनदोनों भोजपुरी सितारों की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story