×

Aamrapali Dubey Biography: आम्रपाली बनना चाहतीं थीं डॉक्टर, इस वजह से नहीं की एमबीबीएस की पढ़ाई, अब लाखों दिलों पर कर रहीं हैं राज

Aamrapali Dubey Biography: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना देतीं हैं वहीँ उन्होंने कुछ लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया है।

Shweta Srivastava
Published on: 20 Jan 2023 2:27 AM GMT
Aamrapali Dubey Biography
X

Aamrapali Dubey Biography (Image Credit-Social Media)

Aamrapali Dubey Biography: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना देतीं हैं वहीँ उन्होंने कुछ लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। आज हम आपको इस बेहतरीन अदाकारा की ज़िन्दगी से रूबरू करवाएंगे।

आम्रपाली दुबे की बायोग्राफी

आम्रपाली दुबे का प्रारंभिक जीवन

आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की तेजी से उभरती हुई कलाकार हैं और कम समय में ही उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बना ली है, आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. आम्रपाली ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से भोजपुरी दर्शकों को दीवाना बनाया है। एक्ट्रेस का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था।


आम्रपाली दुबे की शिक्षा

उन्होंने भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। शुरु से ही आम्रपाली दुबे डाक्टर बनाना चाहती थी मगर वह पढ़ाई में बहुत कमजोर थीं, शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी किस्मत अभिनय मैं आजमाई और एक कामयाब अभिनेत्री बन गयी।


शारीरिक संरचना

अमरापाली दुबे की ऊंचाई- 5 फीट 6

वजन- 60 किलो

शरीर का माप- 36-28-36 इंच

बालों का रंग- काला

आँखों का रंग- ब्राउन


आम्रपाली दुबे का फ़िल्मी करियर

आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न से की है। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शो किये हैं जिनमें रहना है तेरी पलकों की छाँव में सुमन के रूप में (2009-2010), श्वेता सिंह के रूप में सात फेरे (2008-2009), टीना के रूप में मायका (2009), रीत के रूप में मेरा नाम करेगी रोशन (2010) ) में काम किया। आम्रपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' ने भोजपुरी फिल्मों के पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर बड़ी सफलता हासिल की और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार बन गईं। निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी कमाल की थी।


उन्होंने निरहुआ हिंदुस्तानी सोना (2014), पटना से पाकिस्तान सहनाज़ (2015), निरहुआ रिक्शावाला 2 (2015), जिगरवाला (2015), बागी भइले सजना हमार (2015), राजा बाबू (2015) सहित कुछ लोकप्रिय भोजपुरी मूवी में अभिनय किया है। ), बम बम बोल रहा है काशी (2016), आशिक आवारा (2016), निरहुआ चलल ससुराल 2 (2016), राम लखन (2016), मोकामा 0 किलोमीटर (2016), बेटा (2016), निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (2017) , निरहुआ सातल रहे (2017), काशी अमरनाथ (2017), बॉर्डर (2018), निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (2018), निरहुआ चलल लंदन (2019), जय वीरू (2019), लल्लू की लैला (2019), शेर सिंह (2020) )।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story