×

Akshara Singh Song: न खेसारी न निरहुआ, फिर भी अक्षरा सिंह के इस गाने को मिले मिलियन व्यूज, तेजी से वायरल हो रहा गाना

Akshara Singh New Song: भोजपुरी की खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी सिंगिंग को लेकर भी छाईं रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह के बैक टू बैक कई गाने रिलीज हुए हैं और लगभग सभी ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 April 2023 4:19 PM GMT
Akshara Singh Song: न खेसारी न निरहुआ, फिर भी अक्षरा सिंह के इस गाने को मिले मिलियन व्यूज, तेजी से वायरल हो रहा गाना
X
Akshara Singh New Song (Photo- Social Media)
Akshara Singh New Song: भोजपुरी की खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी सिंगिंग को लेकर भी छाईं रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह के बैक टू बैक कई गाने रिलीज हुए हैं और लगभग सभी ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहें हैं।

तेजी से वायरल हो रहा है अक्षरा सिंह का ये गाना

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जहां कुछ दिन पहले ही अपना एक गाना "कटनिया राजा जी" रिलीज किया था, उसके बाद मनोज तिवारी के साथ उनका एक नया गाना "तन्हा हूं मैं" आया था। फिर अक्षरा सिंह का एक गाना रिलीज हुआ था, जो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी के कुछ अभिनेताओं जैसे खेसारी लाल यादव और निरहुआ के साथ हिट है, वे अगर इन अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करती हैं तो गाना हिट होना तय है, हालांकि अपने इस नए गाने में अक्षरा सिंह न निरहुआ और न ही खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रहीं हैं फिर भी यह गाना हिट हो गया। जी हां हम जिस गाने की बात कर रहें हैं उसका का नाम "आंख मिच के" है।

पहली बार हिंदी-पंजाबी गाने में नजर आईं अक्षरा सिंह

"Ankhan Meech Ke" गाने को अक्षरा सिंह के साथ ही अखिल सचदेवा पर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। इस म्यूजिक वीडियो की कहानी प्यार में मिले धोखे पर बनाई गई है, जहां अक्षरा सिंह अखिल सचदेवा को चीट करते नजर आ रहीं हैं। वहीं इस हार्टब्रेक सॉन्ग को बी प्राक ने कंपोज है जबकि लिरिक्स जानी के हैं और अखिल सचदेवा ने ही इसे अपनी दर्दभरी आवाज से सजाया है।

"Ankhan Meech Ke" गाने को मिले मिलियन व्यूज

अक्षरा सिंह और अखिल सचदेवा के इस म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। यूथ इसे अपनी लाइफ से रिलेट कर पा रहें हैं, इसकी वजह से इसे बार-बार सुना जा रहा है। महज दो दिन में इस गाने को मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है, जी हां गाने को अबतक पूरे 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

अक्षरा सिंह के नए लुक ने दर्शकों को किया इंप्रेस

"Ankhan Meech Ke" गाने की खासबात तो यह भी है कि इसमें भोजपुरी हसीना के लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है। वह इस गाने में एकदम नए लुक में नजर आ रहीं हैं, जिसे देख उनके फैंस इंप्रेस हो गए हैं। गाने में अक्षरा सिंह का ग्लैमरस लुक छा गया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story