×

Bhojpuri Actress Akshara Singh: किसके लिए दुल्हन सी तैयार हुईं अक्षरा, वीडियो शेयर कर बताया खास शख्स का नाम

Bhojpuri Actress Akshara Singh Video: सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन सी तैयार होकर बैठी दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 24 April 2023 10:53 AM GMT

Bhojpuri Actress Akshara Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर काफी सुर्खियों में है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना कमाल दिखाने के बाद अब अक्षरा हिंदी इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी हुई दिख रही हैं।

दुल्हन बनीं अक्षरा सिंह

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा दुल्हन की तरह तैयार बैठी हैं। लाल साड़ी पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए अक्षरा ने हैवी मेकअप, रेड एंड गोल्डन ज्वेलरी भी पहनी हुई है, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'रात निकली है घर से अपने, बांटेगी अब घर घर सपने। वैसे ये रील मेरे अज़ीज़ दोस्त के लिए। बहुत ही प्यारा गाया है आपने।''

अक्षरा सिंह के गाने को मिले मिलियन व्यूज

दरअसल, अक्षरा सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस का ये गाना भोजपुरी नहीं, बल्कि हिंदी-पंजाबी मिक्स है। इस गाने का नाम है 'आंख मिच के', जिसमें बी प्राक ने संगीत दिया है और गीतकार जानी हैं और अखिल सचदेवा के साथ अक्षरा ने इस गाने को गाया है। बता दें कि अखिल को 'Channa Ve', 'Tera Ban Jaunga', 'Humsafar', 'O Saajna' और 'Mere Liye' जैसे गानों के लिए जाना जाता है और अब वे अक्षरा सिंह के साथ अपना नया गाना लेकर आए हैं।

इस गाने को यूट्यूब के 'हिट म्यूजिक' पर रिलीज किया गया है। यह गाना 20 अप्रैल 2023 को रिलीज किया गया था और अब तक इसे 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, गाने में अक्षरा सिंह के नए अवतार को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस जमकर गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत बढ़िया अक्षरा सिंह हमें आप पर गर्व है।'' तो एक ने लिखा, ''आप पर सभी भोजपुरी को गर्व है। आप बिहार की शेरनी हो।'' एक ने कमेंट किया, ''वाह! इसी तरह आगे बढ़ते रहो।''

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story