×

Akshara Singh Video: गणपति उत्सव में अक्षरा सिंह ने गाया अश्लील गाना, भड़के लोगों ने की जमकर तोड़-फोड़, वीडियो वायरल

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी अक्षरा सिंह एक बार फिर कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकीं हैं, दरअसल एक्ट्रेस के साथ एक लफड़ा हो गया है|

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 21 Sep 2023 6:38 AM GMT (Updated on: 21 Sep 2023 6:41 AM GMT)
Akshara Singh Viral Video
X

Akshara Singh Viral Video (Photo- Social Media)

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी अक्षरा सिंह एक बार फिर कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकीं हैं, दरअसल एक्ट्रेस के साथ एक लफड़ा हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार पूरा मामला क्या है।

अक्षरा सिंह के इवेंट में मचा बवाल

भोजपुरी की खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह एक शानदार अदाकारा होने के साथ ही एक बेहतरीन गायक भी हैं। अक्षरा सिंह अपने गानों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। वह सिर्फ पर्दे पर ही अपना जादू नहीं दिखातीं, बल्कि इवेंट्स में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के जरिए भी फैंस को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। वहीं अब अक्षरा सिंह के एक लाइव परफॉर्मेंस के बीच में ही कुछ ऐसा हो गया है कि सुनते ही आप दंग रह जायेंगे। दरअसल हुआ यूं कि अक्षरा सिंह जौनपुर में एक गणेश उत्सव में समां बांधने पहुंचीं थीं, लेकिन वहां कुछ और ही कांड हो गया।


अक्षरा सिंह के गाने पर गुस्साए लोगों ने की तोड़ फोड़

हाल ही में जौनपुर के गणपति उत्सव में अक्षरा सिंह के गाने की वजह से बवाल मच गया। जी हां! दरअसल अक्षरा सिंह जैसे ही स्टेज पर पहुंचीं, लोगों ने उनसे "जान मारे लहंगा ई लखनऊवा" गाना गाने के लिए कहा, वहीं अभिनेत्री ने भी लोगों की बात मानते हुए "जान मारे लहंगा ई लखनऊवा" सॉन्ग गाना शुरू कर दिया, बस फिर क्या था, कुछ लोगों को अक्षरा सिंह का यह गाना पसंद नहीं आया। गणेश उत्सव में इस तरह का अश्लील गाना गाने पर वहां मौजूद लोग अक्षरा सिंह पर भड़क गए और तुरंत ही तोड़-फोड़ करने लग गए। गुस्साए लोगों का आतंक देख इवेंट में भगदड़ मच गई, वहीं जब अक्षरा सिंह ने देखा कि सिचुएशन आउट ऑफ कंट्रोल हो रही है तो, वह बीच में ही इवेंट को छोड़ स्टेज से चलीं गईं।

भारी मात्रा में मौजूद पुलिस कर्मियों ने माहौल को किया शांत

जौनपुर में गणेशोत्सव इवेंट आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा आयोजित किया गया था। पहले से ही उम्मीद जताई गई थी कि इवेंट में भरी भीड़ होने वाली है, क्योंकि अक्षरा सिंह और हनी सिंह जैसे कलाकार इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस देने वाले थे। अक्षरा सिंह के पहले हनी सिंह ने परफॉर्म किया था, वहीं जब अक्षरा आईं तो बवाल मच गया। "जान मारे लहंगा ई लखनऊवा" गाना सुनते ही लोग भड़क गए और कुर्सियां फेंकने लगे, मौका रहते ही, भरी मात्रा में मौजूद पुलिस कर्मियों ने सिचुएशन पर काबू किया, हालांकि फिर भी लोगों को हल्की फुल्की चोटें आईं हैं, वहीं आपकी चहेती अक्षरा सिंह पूरी तरह ठीक हैं, क्योंकि समय रहते ही, वह स्टेज छोड़कर चलीं गईं थीं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story