×

Bhojpuri Actress Akshara: तो ये है भोजपुरी गर्ल अक्षरा सिंह की फिटनेस का राज

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी की सुंदर हसीना अक्षरा सिंह के आज लाखों लोग दीवाने हैं। फैंस हमेशा से यह जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस खुद को इतना मेनटेन कैसे रखती हैं, आखिरकार अब जाकर एक्ट्रेस की फिटनेस के राज का खुलासा हो चुका है, आइए आपको बताते हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 5 Oct 2023 8:37 AM GMT
Bhojpuri Actress Akshara: तो ये है भोजपुरी गर्ल अक्षरा सिंह की फिटनेस का राज
X

Akshara Singh (Photo- Social Media)

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी की सुंदर हसीना अक्षरा सिंह के आज लाखों लोग दीवाने हैं। अक्षरा सिंह की आवाज के साथ ही उनकी एक्टिंग की भी फैंस खूब तारीफ करते हैं। साथ ही साथ अक्षरा अपनी कातिल अदाओं के जरिए भी अक्सर ही फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। भोजपुरी की देसी हसीना अक्षरा सिंह के फैंस हमेशा से यह जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस खुद को इतना मेनटेन कैसे रखती हैं, आखिरकार अब जाकर एक्ट्रेस की फिटनेस के राज का खुलासा हो चुका है, आइए आपको बताते हैं।

ये है अक्षरा सिंह की फिटनेस का राज

अक्षरा सिंह आज इस मुकाम पर पहुंच चुकीं हैं कि भोजपुरी के साथ ही वह हिंदी सिनेमा की दुनिया में भी अपनी पहचान तेजी से बना रहीं हैं। जिस हिसाब से अक्षरा सिंह हिंदी पर्दे पर अपने पैर पसार रहीं हैं उसे देख कहना गलत नहीं होगा कि बहुत जल्द ही वह हिंदी इंडस्ट्री में भी अपने लिए एक विशेष जगह बना लेंगी।



अक्षरा सिंह भोजपुरी की दुनिया में अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के लिए तो पॉपुलर हैं ही, साथ ही साथ उनकी खूबसूरती और फिटनेस पर भी बहुत से लोग फिदा हुए बैठे हैं। अक्षरा सिंह के बहुत से चाहने वाले हैं जो उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें कि अक्षरा सिंह खुद को फिट रखने के लिए जमकर वर्कआउट करती हैं। जी हां! जिसका वीडियो उन्होंने खुद साझा किया है।



अक्षरा सिंह ने खुद खोला अपनी फिटनेस का राज

अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में जबरदस्त वर्कआउट करते दिख रहीं हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को मोटिवेट भी किया है कि खुद को हर दिन मजबूत बनाओ। अक्षरा सिंह का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्में

अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्मों के बारे में आपको बताएं तो वह इन दिनों अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ अपनी फिल्म "जानू आई लव यू" को लेकर खबरों में हैं, हाल ही में इस फिल्म का पहला रोमांटिक नंबर रिलीज हुआ है। इसके साथ ही अक्षरा ने कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म "बाबुल कर दे बिदा आज तू प्यार से" का फर्स्ट लुक रिवील किया था। इस फिल्म के अलावा भी अक्षरा सिंह के पास कई फिल्में हैं, जो जल्द ही रिलीज की जायेंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story