×

Bhojpuri Gana: तीज पर जरूर सुने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ये गाना, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

Akshara Singh Bhojpuri Teej Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने तीज (Akshara Singh Latest Song) पर एक नया गाना रिलीज किया है, जिसने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 14 Sep 2023 7:46 AM GMT
X

Akshara Singh Bhojpuri Teej Song: 18 सितंबर को देशभर में हरितालिका तीज मनाई जाएगी। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। अभी से ही बाजारों में तीज की रौनक देखने को मिल रही है, वहीं अब भोजपुरी की अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह ने तो तीज के इतने दिन पहले ही अपना एक गाना भी रिलीज कर दिया है, जो यूट्यूब पर अभी से धूम मचा रहा है।

अक्षरा सिंह का तीज गाना हुआ रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री में हर किस्म के गाने बनाए जाते हैं, चाहे वह कोई देश का मुद्दा हो, या फिर कोई त्योहार या मौसम, भोजपुरी की दुनिया में हर तरह के गाने आपको सुनने को मिल जाएंगे। अब जैसा कि हरितालिक तीज करीब आ रही थी तो ऐसे में इसपर भी एक नया गाना रिलीज कर दिया गया है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने तीज (Akshara Singh Latest Song) पर एक नया गाना रिलीज किया है, जिसने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।


बेहद शानदार है अक्षरा सिंह का तीज सॉन्ग

अक्षरा सिंह ने हाल ही में जो अपना नया गाना रिलीज (Bhojpuri New Song) किया है, उसका टाइटल "रखिह ध्यान शिव" (Rakhiha Dhyan Shiv Song) है। इस गाने को अभिनेत्री अपनी दूसरी सुहागिन सहेलियों के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करते दिख रहीं हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह का ये गाना हरितालीका तीज (Bhojpuri Teej Song) में यकीनन आपके घरों को रौनक बढ़ा देगा। यह गाना इतना शानदार है कि अभी से ही दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है।


यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

अक्षरा सिंह का (Bhojpuri Gana) तीज गाना "रखिह ध्यान शिव" का यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस तरीफों के पुल बांध रहें हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह के इस गाने की लिरिक्स अमन अलबेला ने लिखा है, म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है, जबकि म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है पंकज सोनी ने। वहीं इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story