×

Bhojpuri: भोजपुरी हिरोइन अक्षरा सिंह ने नेपाल में मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरों में उनके साथ दिखा मिस्ट्री मैन

Bhojpuri Actress Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को उनकी सामने आईं तस्वीरों में किसी मिस्ट्री मैन के साथ अपने न्यू ईयर को सेलिब्रेट करते हुए देखा गया है।

Anushka Rati
Published on: 2 Jan 2023 1:01 PM GMT
Bhojpuri: भोजपुरी हिरोइन अक्षरा सिंह ने नेपाल में मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरों में उनके साथ दिखा मिस्ट्री मैन
X

Celebrated New Year 2023 in Nepal (image: social media)

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Photos: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहतीं हैं। जहां उनका लव अफेयर और रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं है। भोजपुरी के पावरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह से उनका रिश्ता एक वक्त में काफी गहरा रहा और दोनों के बीच कंट्रोवर्सीज उससे ज्यादा। इसके बाद अब एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को उनकी सामने आईं तस्वीरों में किसी मिस्ट्री मैन के साथ अपने न्यू ईयर को सेलिब्रेट करते हुए देखा गया है।

देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस तस्वीरें

जहां बीते दिनों पूरी दुनिया में अपने नए साल का जश्न मनाया गया। जहां इस सेलिब्रेशन को लेकर सेलेब्स के बीच भी इसकी जबरदस्त धूम देखने को मिली है। अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को पूरे जोश और एक्साइटमेंट से मनाने में भोजपुरी स्टार्स इस लिस्ट से बाहर नहीं रहें हैं, बल्कि उन्होंने भी जोर-शोर से अपने नए साल 2023 का जश्न पूरे खुले दिल से मनाया है। तो इस सेलिब्रेशन में अब भला भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कैसे पीछे रहतीं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने न्यू ईयर को मिस्ट्री मैन के साथ सेलिब्रेट किया है।


एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मिस्ट्री मैन के साथ अपना न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें ये देखने को मिल रहा है कि अक्षरा सिंह उस मिस्ट्री मैन के साथ पोज दे रहीं हैं। साथ ही तस्वीरों के लिए उनके साथ पोज दे रहा मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि विशाल सिंह है, जो पहले भी उनके साथ कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो और कई तरह के सेलिब्रेशन्स में भी नजर आ चुके हैं।


एक्टर विशाल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ अपने नए साल की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही विशाल ने ये भी लिखा कि, 'आप सभी को नए साल 2023 की ढेर सारी शुभकामनाएं और नया साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए'। जहां तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही इस तस्वीरों पर विशाल ने अक्षरा सिंह को भी टैग किया है।


एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और एक्टर विशाल ने साथ में नेपाल में अपने न्यू ईयर का सेलिब्रेशन किया है। अक्षरा सिंह के फैंस भी उन्हें जमकर नए साल की बधाई दें रहें हैं। इससे पहले भी दोनों आर्टिस्टों को एक साथ कई मौके पर देखा गया है। साथ ही दोनों को अक्सर इंस्टाग्राम पर रील वीडियोज में भी साथ में चिल करते हुए देखा गया हैं।


इसके साथ ही एक्टर विशाल सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा के साथ में कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में साथ काम कर चुके हैं। जहां दो महीने पहले दोनों आर्टिस्टों ने एक साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करने गए थें। जिसकी तस्वीरों को एक्टर विशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था।



Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story