×

Aksahra Singh: क्या आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म में काम कर रहीं हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा, साथ में वायरल हो रही फोटो

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह की बॉलीवुड के अभिनेता आफताब शिवदासानी संग फोटो सामने आई है, जिसे देख कयास लग रहें हैं कि क्या अभिनेत्री आफताब संग किसी फिल्म पर काम कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 20 Sep 2023 12:27 PM GMT
Aksahra Singh: क्या आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म में काम कर रहीं हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा, साथ में वायरल हो रही फोटो
X

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह खूब नाम कमा रहीं हैं। अब उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी दर्शक तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अपने काम के जरिए वह देशभर में जानी जाने लगीं हैं। अक्षरा सिर्फ का नाम अब इतना फेमस हो चुका है कि उनके साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने लोग काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। वहीं विक्रम भट्ट जैसे डायरेक्टर खुद अक्षरा सिंह की तारीफ कर चुके हैं, इसी बीच अक्षरा सिंह की बॉलीवुड के अभिनेता आफताब शिवदासानी संग फोटो सामने आई है, जिसे देख कयास लग रहें हैं कि क्या अभिनेत्री आफताब संग किसी फिल्म पर काम कर रहीं हैं। तो चलिए आपको बताते हैं।

आफताब शिवदासानी संग वायरल हुई अक्षरा सिंह की तस्वीर

भोजपुरी की सुंदर हसीना अक्षरा सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी खूबसूरती की वजह से तो, कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते। अक्षरा सिंह जब भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कुछ साझा करती है, वह मिनटों के अंदर उनके फैंस के बीच छा जाता है। फिलहाल अब अक्षरा सिंह की एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, इस तस्वीर में अक्षरा बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी के साथ दिखाई दे रहीं हैं। इस तस्वीर में दोनों एकसाथ हंसते हुए बेहद ही प्यारे लग रहें हैं।


क्या किसी फिल्म में साथ काम कर रहें आफताब और अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह और आफताब शिवदासानी की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब शेयर की जा रही है, उसे देख फैंस उत्साहित हो गए हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि अक्षरा सिंह अभिनेता आफताब शिवदासानी के साथ किसी फिल्म में काम कर रहीं हैं। फिलहाल अब आपको इस तस्वीर का सच बताएं तो दरअसल इस खूबसूरत तस्वीर को खुद भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह के अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। ये कोई फिल्म की शूटिंग के दौरान की फोटो नहीं है, बल्कि एक इवेंट के दौरान की है, जिसमें स्टेज पर अक्षरा सिंह और आफताब शिवदासानी एकसाथ मस्ती करते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ ही अक्षरा सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह आफताब के लिए गाना गा रहीं हैं।

अक्षरा और आफताब को एकसाथ देख फैंस ने बरसाया प्यार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आफताब शिवदासानी के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें स्वीटहार्ट भी कहा है। वाकई दोनों की इस खूबसूरत तस्वीर पर से आप अपनी नजरें ही नहीं हटा पाएंगे। अक्षरा और आफताब की इस तस्वीर पर फैंस प्यार की बरसात कर रहें हैं, वहीं जिस तरह से अक्षरा धीरे-धीरे कर बॉलीवुड में भी अपने लिए रास्ता बना रहीं हैं, उसकी भी फैंस तारीफ करते दिख रहे हैं।


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story