×

Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नहीं मिली कोई और जगह, रेस्टोरेंट में सरेआम निशांत भट्ट संग कर दिया कांड

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh Photo) को आज के समय में भला कौन नहीं जानता, अपने शानदार अभिनय से अक्षरा सिंह लोगों की फेवरेट भोजपुरी अदाकारा बन चुकी हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 1 Sep 2023 7:39 AM GMT
Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नहीं मिली कोई और जगह, रेस्टोरेंट में सरेआम निशांत भट्ट संग कर दिया कांड
X
Bhojpuri Actress Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh Photo) को आज के समय में भला कौन नहीं जानता, अपने शानदार अभिनय से अक्षरा सिंह लोगों की फेवरेट भोजपुरी अदाकारा बन चुकी हैं। उनका जादू फैंस के बीच खूब चलता है। इसी बीच इस खूबसूरत भोजपुरी दिवा का एक वीडियो (Akshara Singh Hot Video) सामने आया है, जिसमें वह अपने दोस्त निशांत भट्ट संग कुछ ऐसा करते नजर आ रहीं हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

निशांत भट्ट संग अक्षरा सिंह ने कर दिया कांड

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह के लाखों फैंस हैं, जो एक्ट्रेस के नए सोशल मीडिया पोस्ट के इंतजार में बैठे रहते हैं। वहीं अक्षरा सिंह भी आए दिन नया पोस्ट शेयर कर अपने फैंस का दिन बना देती हैं। अब उन्होंने हाल-फिलहाल में ही अपना एक वीडियो (Akshara Singh Video) शेयर किया है, जिसमें वह अपने बिग बॉस के साथी निशांत भट्ट के साथ रेस्टोरेंट में कुछ ऐसा करते दिख रहीं हैं कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।
दरअसल अक्षरा सिंह रेस्टोरेंट में निशांत भट्ट को राखी बांधते नजर आईं। जी हां!! हाल ही में देशभर में रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया गया, वहीं अक्षरा सिंह ने अपने बिग बॉस के साथी निशांत भट्ट को भी राखी बांधी। निशांत भट्ट को राखी बांधते हुए एक वीडियो अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है, जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में निशांत भट्ट की पहले आरती उतारती हैं और फिर राखी बांधती हैं। वहीं तोहफे के रूप में निशांत अपनी बहन अक्षरा को पैसे भी देते हैं।

निशांत पर अक्षरा ने बरसाया प्यार

अक्षरा सिंह ने निशांत के साथ का वीडियो शेयर कर कैप्शन में बेहद ही प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। अक्षरा सिंह ने लिखा, "चंद रिश्ते निःस्वर्थ बनते हैं....भैया तुम बेस्ट हो और हमेशा रहोगे। सभी चीजों के लिए शुक्रिया। लव यू।" वहीं इस वीडियो का क्रेडिट उन्होंने अपने दोस्त प्रतीक सहजपाल को दिया। वहीं निशांत भट्ट और अक्षरा के इस प्यार भरे बॉन्ड को देख फैंस भी इनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहें हैं। वहीं कुछ फैंस तो इनकी बिग बॉस जर्नी को भी याद करने लगे। एक फैन ने लिखा, "ओटीटी का सबसे प्यारा बॉन्ड।" दूसरे ने लिखा, "सच मुच सबसे प्योर और ब्लेस्ड बॉन्ड।" इसी तरह फैंस इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story