×

Akshara Singh Hot Look: अपने फैंस का दिल धड़काने अक्षरा सिंह लेकर आ रहीं हैं 'कमरिया' सॉन्ग

Akshara Singh Upcoming Song: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। उनके लेटेस्ट हॉट लुक को देखकर फैंस शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जल्द ही इंटरनेट पर आग लगाते और फैंस का दिल धड़कती हुई नजर आएंगी।

Anushka Rati
Published on: 8 Dec 2022 2:07 AM GMT
Akshara Singh Hot Look: अपने फैंस का दिल धड़काने अक्षरा सिंह लेकर आ रहीं हैं कमरिया सॉन्ग
X

Upcoming bhojpuri song (image: social media)

Akshara Singh Kamariya Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन आइकन कहे जाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी सुरीली सिंगिंग और कातिल अदाओं के लिए भी दर्शक उनके दीवाने हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा अपने गानों और फिल्मों से धमाल मचाती हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट फोटो और विडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब अक्षरा सिंह ने अपने अपकमिंग गाने "कमरिया" की पोस्टर शेयर कर अपने फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया है। अक्षरा सिंह अपना एक नया धमाकेदार भोजपुरी गाना लेकर आ रही हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह 'कमरिया' दर्शकों को अपना कायल बना दिया है। फैंस उनकी इस कातिल अदाओं के दीवाने फैंस उनके इस अपकमिंग गाने को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अक्षरा सिंह के फैंस का कहना है कि जब पोस्टर ही इतना बवाल है तो गाना कितना मजेदार होगा।

देखिए पोस्टर

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अपकमिंग सॉन्ग कमरिया का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, इस पोस्टर में ये देखने को मिल रहा है कि भोजपुरी की फैशन क्वीन अपनी 'कमरिया' और सेक्सी बैक को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने में उनका चेहरा भले ही दिख न रहा हो लेकिन उनकी मदमस्त अदाएं तो कमाल की दिख रहीं हैं। अक्षरा सिंह के इस फर्स्ट लुक पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी पोस्ट काफी वायरल भी हो रही है। आप इस पोस्टर में देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह अपनी सेक्सी बैक को फ्लॉन्ट कर रही हैं और साथ ही उनके बैकग्राउंड में ढोल-ताशे बजाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह के इस पोस्टर ने उनके फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है और साथ ही लोग उनके इस पोस्टर पर तरह तरह के कमेंट्स भी करते नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'पोस्टर इतना बवाल है तो सॉन्ग OMG… मैं इमेजिन नहीं करती हूं', दूसरे ने लिखा, 'बवाल' तो तीसरे ने लिखा, 'धमाका', चौथे यूजर ने कहा, 'ठंड में गर्मी वाला सॉन्ग'। इसी तरह से कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

इसके अलावा अगर हम अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो काम करने वाली हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना 'पिया के झुलुफिया' रिलीज किया गया था। जिसमें अक्षरा एक्टर कुणाल वर्मा के साथ नजर आई थीं। अक्षरा सिंह एक्टर कुणाल के साथ ही 'कितने झूठे' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पास कई फिल्में और भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story