×

Akshara Singh: मोनालिसा के पति के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पार की सारी हदें, तस्वीर देख नेटीजेंस के उड़े तोते

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज इस मुकाम पर पहुंच चुकीं हैं कि उनके पास काम की कमी नहीं रहती है। अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी सिंगिंग के जरिए भी दर्शकों का दिल जीत रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 18 Jun 2023 6:56 AM GMT
Akshara Singh: मोनालिसा के पति के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पार की सारी हदें, तस्वीर देख नेटीजेंस के उड़े तोते
X
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज इस मुकाम पर पहुंच चुकीं हैं कि उनके पास काम की कमी नहीं रहती है। अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी सिंगिंग के जरिए भी दर्शकों का दिल जीत रहीं हैं। अक्षरा सिंह के काम की दर्शक जमकर तारीफ करते हैं और यही वजह उनके एक से एक बेहतरीन काम को देख उन्हें चाहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

मोनालिसा के पति संग रोमांस करते दिखी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह अपने काम के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। काम के साथ ही अधिकतर ही वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह भी लाइमलाइट में आ जाती हैं, और इस बार का माजरा भी कुछ ऐसा ही है। अक्षरा सिंह का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।
अक्षरा सिंह द्वारा शेयर लिए गए लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो उसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह के बेहद करीब दिख रहीं हैं। अक्षरा सिंह ने विक्रांत सिंह संग बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख तो लोगों के होश उड़ गए हैं।

क्या है इस फोटो की सच्चाई

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर शूटिंग के दौरान की है, जहां दोनों के बीच रोमांटिक सीन फिल्माया जा रहा है। दोनों की इस सिजलिंग फोटो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, क्योंकि जब महज फोटो में ही दोनों की शानदार केमिस्ट्री झलक रही है तो फिल्म में दोनों एकसाथ की रोमांटिक केमिस्ट्री यकीनन देखने लायक होगी। बताते चलें कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ आने वाली अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं।

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह फिल्म

भोजपुरी पर्दे पर एक फ्रेश केमिस्ट्री नजर आने वाली है। दरअसल विक्रांत सिंह और अक्षरा सिंह दो फिल्म में एकसाथ स्क्रीन शेयर करने जा रहें हैं। दोनों की साथ की पहली फिल्म का नाम "जानू आई लव यू" है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं दूसरी फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, और ये सामने आई विक्रांत और अक्षरा सिंह की रोमांटिक फोटो इनकी दूसरी फिल्म की है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story