TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Akshara Singh: भोजपुरी शेरनी अक्षरा सिंह को हो गया है प्यार, अपने जानू के लिए लिखी दिल की बात, देखें पोस्ट

Akshara Singh: भोजपुरी की पॉपुलर अदाकारा अक्षरा सिंह अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं, खासतौर पर अपनी लव लाइफ को लेकर।

Shivani Tiwari
Published on: 28 July 2023 5:17 AM GMT
Akshara Singh: भोजपुरी शेरनी अक्षरा सिंह को हो गया है प्यार, अपने जानू के लिए लिखी दिल की बात, देखें पोस्ट
X
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh: भोजपुरी की पॉपुलर अदाकारा अक्षरा सिंह अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं, खासतौर पर अपनी लव लाइफ को लेकर। जी हां!! अक्षरा सिंह से अक्सर ही यह सवाल किया जाता है कि वे कब शादी करेंगी? हालांकि अभिनेत्री इन सवालों पर चुप्पी साधे बैठी हुई हैं। लेकिन अब अक्षरा सिंह के अपने जानू के नाम एक खास पोस्ट शेयर कर, सबको चकित कर दिया है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने अपने जानू के लिए बेहद प्यार भरा मैसेज भी लिखा।

अपने जानू के नाम शेयर किया खास पोस्ट

अक्षरा सिंह के फैंस से लेकर हर कोई यही जानना चाहता है कि अक्षरा सिंह के सपनों का राजकुमार कौन है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने खुद अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका खुलासा कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपने जानू के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया, और उन्हें बर्थडे विश किया।

जानिए कौन है वो खास शख्स

अक्षरा सिंह के पोस्ट के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपने जानू के साथ का एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो शेयर किया, और उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिखा, "मेरे जानू जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दे। पार्टी अभी बाकी है।"

अब यकीनन आप सब यह जानना चाह रहें होंगे, कि अक्षरा सिंह का जानू आखिरकार है कौन? तो अब हम आपको बता दें कि अक्षरा सिंह जिसे जानू कहकर बुला रहीं हैं, वह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह हैं। जी हां!! अभिनेता विक्रांत सिंह का जन्मदिन है और इसी खास मौके पर अक्षरा सिंह ने उन्हें जानू कहते हुए बर्थडे विश किया है।

विक्रांत सिंह को इसलिए जानू कहती हैं अक्षरा सिंह

विक्रांत सिंह पहले से ही शादीशुदा हैं, ऐसे में आपके मन में यही सवाल चल रहा होगा कि अक्षरा सिंह उन्हें जानू क्यों कहती हैं? तो दरअसल अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह जल्द ही एक फिल्म में नजर आयेंगे, जिसका नाम "जानू आई लव यू" है। इस फिल्म में विक्रांत सिंह अभिनेत्री अक्षरा के जानू बने हुए हैं, इसके चलते ही अक्षरा उन्हें जानू कहती हैं।

दर्शकों को दो फिल्मों में देखने को मिलेगी ये जोड़ी

बताते चलें कि अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह भोजपुरी की एक फ्रेश जोड़ी है, इससे पहले दोनों ने अबतक एकसाथ काम नहीं किया था। दोनों सिर्फ एक फिल्म में नहीं बल्कि दो फिल्मों में एकसाथ नजर आएंगे। एक का नाम "जानू आई लव यू" है तो वहीं दूसरी फिल्म का नाम "ज्योति" है। दोनों फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अब बस रिलीज होने का इंतजार है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story