Bhojpuri Chhath Song 2022: अक्षरा सिंह फिर लेकर आ रहीं एक और धमाकेदार गाना, दर्शकों का मांगा प्यार

Bhojpuri Chhath Song 2022: भोजपुरी इंडस्ट्री कि टॉप एक्ट्रेसेज में से एक अक्षरा सिंह ने आयुष आनंद के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कई बातें कहीं हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह आजकल अपनी फिल्मों की शूटिंग में भी काफी बिजी हैं।

Anushka Rati
Published on: 26 Oct 2022 1:00 PM GMT (Updated on: 26 Oct 2022 1:01 PM GMT)
Bhojpuri Chhath Song 2022: अक्षरा सिंह फिर लेकर आ रहीं एक और धमाकेदार गाना, दर्शकों का मांगा प्यार
X

Upcoming Bhojpuri Chhath Song (image: social media)

Akshara Singh Bhojpuri Songs: आपको बता दें कि बिहार में त्योहारी सीजन को लेकर जबरदस्त धूम मची हुई है। जहां सभी लोग अभी दिवाली के काम काज और सजावट लगे हुए है और इसके बाद छठ की तैयारियों में लोग जुट जाएंगे। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी दर्शकों के लिए कुछ खास करने वाली हैं। अक्षरा सिंह बहुत जल्द ही छठ पूजा पर अपना नया सॉन्ग रिलीज करने वाली हैं। वहीं इस बात की जानकारी उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर दी है। बता दें कि इस लव सेशन में अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने का धुन गुनगुनाकर भी उन्होंने सुनाया है। इसके साथ ही अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के थ्रू अपने नए सॉन्ग के रिलीज होने पर दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद भी मांगा है।

वहीं इस लाइव सेशन के एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर आयुष आनंद भी थे। बता दें कि इस लाइव सेशन की शुरुआत दोनों आर्टिस्ट्स ने छठ के अपने अपकमिंग छत गीत के मधुर सुर से किया। इस लाइव सेशन के दौरान अक्षरा सिंह ने आयुष आनंद का अपने दर्शकों और फैंस से इंट्रोड्यूस किया। कहा कि जल्द ही उनका छठ का नया गाना रिलीज होने वाला है। जिसके लिए अक्षरा सिंह ने दर्शकों का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भी मांगा है। इसके अलावा छठ बिहार के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण पर्व है और इसलिए इसे बिहार का महापर्व कहा जाता है। इससे लोगों की बड़ी ही आस्था जुड़ी होती।

वहीं इस महापर्व में भोजपुरी में छठ के गाने इस पूजा में चार चांद लगाते हैं। इसके साथ ही लोग और उनके सारे फैंस अक्षरा सिंह को काफी पसंद करते हैं। अक्षरा सिंह के छठ के गानों का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अपने लाइव सेशन के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि गाना बेहद ही खूबसूरत है। हालांकि शूटिंग में बिजी होने के चलते वह इस गाने को थोड़ा लेट शूट कर रहीं हैं। अक्षरा ने ये भी कहा कि उन्हें फैंस के काफी मैसेज मिल रहे थे। जिसमें से ज्यादा लोग छठ सॉन्ग की डिमांड कर रहे थे। इसलिए बहुत जल्द ही उन लोगों के लिए छठ पर नया गाना रिलीज करेंगी।

बता दें कि इस दौरान अक्षरा ने कॉम्प्लीटली इंडियन गेटअप लिया हुआ था। मांग में सिंदूर, येलो कलर की साड़ी और नाक में पहने नथ में बेहद खूबसूरत और कमाल की लग रहीं थीं। इसके अलावा अक्षरा सिंह ने सभी बिहार वासियों को एडवांस में छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कुछ दिनों पहले शारदा सिन्हा का भी छठ पर एक खूबसूरत गाना रिलीज किया गया है। दर्शक उस गाने को भी काफी पसंद कर रहें हैं। अब अक्षरा सिंह के इस नए सॉन्ग के आने का इंतजार है।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story