×

Amrapali Dubey: क्या आम्रपाली दुबे ने गुपचुप कर ली शादी, दुल्हन बन, गले में वरमाला पहने नजर आईं एक्ट्रेस

Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे का नाम इन दिनों लगातार चर्चा में रहता है। इसी बीच आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख कयास लगने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने शादी कर ली है।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Jun 2023 3:16 PM GMT
Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे का नाम इन दिनों लगातार चर्चा में रहता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 9 साल पूरे किए, जिसके लिए उन्होंने अपने फैंस का आभार भी जताया था, हालांकि इसी बीच आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख कयास लगने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने शादी कर ली है।

क्या आम्रपाली दुबे ने कर ली शादी

भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रॉपर एक दुल्हन की तरह तैयार हुईं नजर आ रहीं हैं, सिर्फ यही नहीं उन्होंने गले में वरमाला भी पहना हुआ है।

आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को देख लोग कयास लगाने लगे कि क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी रचा की है? लेकिन हम आपको बता दें कि परेशान होने की जरूरत नहीं है आम्रपाली दुबे ने शादी नहीं की है, बल्कि वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं और इसकी वजह से ही वह दुल्हन की तरह तैयार हुईं हैं। आम्रपाली दुबे को दुल्हन के रूप में देख उनके फैंस एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहें हैं।

आम्रपाली दुबे वर्कफ्रंट

भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे पिछले 9 सालों से अपने एक से एक बेहतरीन प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर रहीं हैं। हाल ही में उनकी फिल्म "शादी मुबारक" रिलीज हुई थी, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू मुख्य किरदार में थे। फिल्म की बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। इससे पहले उनकी फिल्म "मां" जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी, जिसमें वह निरहुआ के साथ नजर आईं थीं। वहीं कुछ हफ्ते पहले उनकी अपकमिंग फिल्म "कलाकंद" का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे ताबड़तोड़ व्यूज मिले।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story