×

Amrapali Dubey: भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस के साथ शेयर की एक खास ट्रिक, आप भी जानें

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी पर्दे पर वह खूब नाम कमा रहीं हैं। फिलहाल इस वक्त आम्रपाली दुबे अपनी फिल्म "शादी मुबारक" को लेकर चर्चा में हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 15 Jun 2023 7:49 AM GMT
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी पर्दे पर वह खूब नाम कमा रहीं हैं। फिलहाल इस वक्त आम्रपाली दुबे अपनी फिल्म "शादी मुबारक" को लेकर चर्चा में हैं और इसी बीच एक्ट्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो चर्चा में आ गया है।

आम्रपाली दुबे ने शेयर की एक ट्रिक

आम्रपाली भोजपुरी पर्दे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर 3.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आम्रपाली दुबे भी रोजाना अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने फैंस के साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर की है, जो यकीनन आपके काम आ सकती है।

जानें क्या है वो ट्रिक

दरअसल अधिकतर ऐसा होता है कि लोग ट्रैफिक में फंस जाते हैं, वो भी कभी-कभी लगभग एक-दो घंटे का समय लग जाता है, वहीं अब आम्रपाली दुबे ने फैंस को ये ट्रिक बताया है कि ट्रैफिक में फंसे तो क्या करना चाहिए? दरअसल आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भोजपुरी गाने पर अपना कातिलाना एक्सप्रेशन दिखाते नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जब ट्रैफिक सिर खाए, तब गुस्सा छोड़के रील बनाएं।" जी हां! आम्रपाली दुबे के मुताबिक जब आप ट्रैफिक में फंसे हो तो गुस्सा होने के बजाय, रील्स ही बना लें।

मोनालिसा ने भी कमेंट कर पूछा ये सवाल

आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को फैंस खूब एंजॉय कर रहें हैं। वहीं तेजी से कमेंट भी कर रहें हैं। फैंस के साथ ही भोजपुरी हसीना मोनालिसा ने भी आम्रपाली दुबे के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, "और अगर ड्राइवर न हो तब? मैं तो रोज ये ट्रैफिक फेस कर रहीं हूं।"

आम्रपाली दुबे वर्क फ्रंट

आम्रपाली दुबे पर्दे पर छाईं हुईं हैं। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "शादी मुबारक" में नजर आईं थीं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म "कलाकंद" का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें निरहुआ मुख्य किरदार में हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story