×

Kajal Yadav Biography: काजल यादव को कैसे मिली अपनी पहली फिल्म, फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक होना कितना था फायदेमंद

Kajal Yadav Biography: आज हम आपको भोजपुरी अभिनेत्री काजल यादव की ज़िन्दगी के पहलुओं से आपको रूबरू करवाएंगे।

Shweta Srivastava
Published on: 23 Jan 2023 5:06 PM GMT
Kajal Yadav Biography
X

Kajal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

Kajal Yadav Biography: एक्ट्रेस काजल यादव भोजपुरी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जातीं हैं। वो लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस और निर्माता माया यादव की बेटी हैं, जिन्होंने 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। काजल जब 10वीं में थी तब फिल्मों में काम करना चाहती थी। उन्होंने नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग का कोर्स भी किया है। काजल यादव ने अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ भोजपुरी फिल्म "मोहब्बत" से अपना डेब्यू किया। उनकी ज़िन्दगी से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो बहुत कम लोग जानते होंगे। आज हम आपको काजल की ज़िन्दगी के ऐसे ही पहलुओं से आपको रूबरू करवाएंगे।

काजल यादव बायोग्राफी

अगर आप भी पंद्रह से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल यादव के फैन हैं और उनके परिवार और उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको उनसे जुडी कई बातों से आपको रूबरू करवाएंगे। साथ ही आपको काजल के करियर और उनके परिवार से जुड़ी

कई जानकारी देंगे तो आप काजल के जीवन से जुड़ी सभी जानकारी यहाँ जान सकते हैं। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि काजल उन भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक हैं जो एक फिल्मी पृष्ठभूमि के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। और आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि काजल की माँ का नाम माया यादव है, जो भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और निर्माता हैं।

Kajal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

काजल यादव का प्रारंभिक जीवन

भोजपुरी अभिनेत्री काजल यादव का जन्म 18 जुलाई 1991 को मुंबई भारत में हुआ था, वो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इसके अलावा वो कई तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुंकीं हैं।

Kajal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

काजल यादव की शिक्षा

वहीं अगर काजल की शिक्षा दीक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई शुरू से लेकर ग्रेजुएशन तक मुंबई से पूरी की है। काजल ने अपनी एक्टिंग की ट्रेनिंग नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से पूरी की है, इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर से कुछ एक्टिंग कोर्स भी पूरे किए हैं।

Kajal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

निक नेम- काजू

डेब्यू भोजपुरी फिल्म - मोहब्बत

व्यक्तिगत जानकारी

जन्म स्थान- मुंबई, भारत

वर्तमान शहर- मुंबई, भारत

राष्ट्रीयता- भारतीय

भाषाएँ हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी

धर्म- हिंदू धर्म

शौक-एक्टिंग

हाइट -5 फीट 4 इंच

वजन- 51 किग्रा

स्किन टोन- फेयर

बालों का रंग- काला

आंखों का रंग- काला

शारीरिक संरचना- 28-32-36

Kajal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

काजल यादव फिल्मी करियर और संघर्ष

काजल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2013 में हिंदी फिल्म 'रंगदारी' से की थी और उसके बाद उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2016 में भोजपुरी फिल्म 'मोहब्बत' से की थी और इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी के मशहूर अभिनेता प्रदीप पांडे उर्फ ​​चिंटू (प्रदीप पांडे) मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में काम करने के बाद से अब तक काजल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं, और उन्होंने 15 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में एक अभिनेत्री के रूप में काम किया है, जिनमें से कुछ का नाम नीचे दिया गया है।

Kajal Yadav Biography (Image Credit-Social Media)

काजल यादव भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट

काजल ने साल 2017 से लेकर अब तक कई बड़े भोजपुरी अभिनेताओं के साथ भोजपुरी फिल्में की हैं जिनमें से कुछ फिल्मों के नाम हैं.

एक विवाह ऐसा भी

लैला मजनू

प्रेम क़ैदी

ससुराल

काजल

गदर मचल प्यार में

मोहब्बत

काजल आज के दौर की सबसे मशहूर भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनकी सभी फिल्मों को भोजपुरी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story