×

Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव का आया नया भोजपुरी-राजस्थानी मिक्स सॉन्ग 'लिट्टी चोखा हमार'

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी-राजस्थानी मिक्स सॉन्ग 'लिट्टी चोखा हमार' का वीडियो रिलीज किया गया है। इसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है।

Anushka Rati
Published on: 30 Nov 2022 9:31 AM GMT
Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव का आया नया भोजपुरी-राजस्थानी मिक्स सॉन्ग लिट्टी चोखा हमार
X

Litti Chokha Hamar Bhojpuri Song (image: social media)

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अब बदलाव की लहर और भोजपुरी गानों और फिल्मों के लिए दर्शकों का प्यार और लगवा देखने को मिल रही है। साथ ही भोजपुरी फिल्म्स और सोंग्स वीडियोज भी अब अश्लीलता से परे रिलीज किए जा रहे है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अब हिंदी, हरियाणवीं और राजस्थानी मिक्स गाने भी रिलीज किए जाने लगे हैं। जहां खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के नए-नए गानों की रिलीज ने तो इंडस्ट्री की रुतबे को ही बढ़ा दिया है। साथ ही पिछले एक साल में भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। साथ ही इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का एक नया वीडियो सॉन्ग शामिल हो गया है, जिसके बोल 'लिट्टी चोखा हमार' हैं।बता दें कि इस गाने को भोजपुरी सिंगर राकेश तिवारी और नेहा राज ने गाया है।

नीचे देखिए माही श्रीवास्तव का ये नया गाना:

इसके साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माए गए इस गाने 'लिट्टी चोखा हमार' में एक्ट्रेस माही ने अपनी खूबसूरती और बोल्ड लुक से सभी दर्शकों को अपना कायल कर दिया है। यह एक राजस्थानी और भोजपुरी मिक्स सॉन्ग हैं, इस गाने के म्यूजिक और बोल भी कमाल के हैं। माही ने अपनी कातिलाना अदाओं का जादू चलाया है, जो दर्शकों के मन को मोहने में बेहद कामयाब रहा है। साथ ही माही श्रीवास्तव इस गाने अपने एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स से दर्शकों को घायल कर रही हैं। बता दें कि वीडियो में बार-बार राजस्थान का जिक्र किया गया है। इस आए भोजपुरी गाने में राजस्थान और वहां की फेमस डिश दाल बाटी चूरमा का सीन नहीं दिखाया गया है, जिसकी कमी इस गाने को देखते हुए थोड़ी सी महसूस होती है। हालांकि, गाने में भोजपुरी आर्टिस्टों की ड्रेस और डांस सब कुछ राजस्थानी स्टाइल में ही फिल्माया गया है। साथ ही गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस माही ने बखूबी परफॉर्म करके इस गाने में जान डाल दी है। इस गाने का म्यूजिक कमाल का है जिसे सुनकर आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। अब तक माही श्रीवास्तव के इस गाने को यूट्यूब पर ढेरों लाइक्स मिल चुके हैं।

बता दें कि ये नया भोजपुरी गाना 'लिट्टी चोखा हमार' को सिंगर राकेश तिवारी के साथ नेहा राज ने भी गाया है। साथ ही एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी दर्शकों का मन मोह लिया है। इस गाने के लिरिक्स को बिट्टू विद्यार्थी ने लिखा हैं और म्यूजिक अप्रतिम त्रिपाठी ने दिए है। इस गाने के डायरेक्टर भोजपुरिया हैं। साथ ही इस गाने में आर्टिस्ट्स को कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल और बॉबी जैक्सन ने किया है। बता दें कि इनकी कोरियोग्राफी बेहद कमाल का है।

वहीं इसके अलावा अगर हम माही की बात करें तो, माही श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी कोई ना कोई फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि फैंस उनके कमाल के एक्सप्रेशंस के दीवाने हैं और उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। इसके साथ ही माही श्रीवास्तव की फिल्मों की बात करें तो वो बहुत जल्द खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' में दिखाई देने वाली हैं और इसके अलावा उनके पाइपलाइन फिल्म 'पंख' भी है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story